{"_id":"59f74e854f1c1bc1678b8412","slug":"how-to-fill-the-form-can-not-get-the-income-resident-certificate","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैसे भरें पर्चा, नहीं मिल रहे आयजाति-निवास प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैसे भरें पर्चा, नहीं मिल रहे आयजाति-निवास प्रमाण पत्र
चित्रकूट
Updated Mon, 30 Oct 2017 09:38 PM IST
विज्ञापन
प्रमाण पत्र बनवाने को भटकते चुनाव लड़ने वाले दावेदार।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चित्रकूट। निकाय चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है लेकिन लेखपालों की हड़ताल प्रशासन व दावेदारों के लिए सिरदर्द बन गया है। आय जाति निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए दावेदार व उनके समर्थक भटक रहे हैं। प्रमाण पत्रों पर लेखपाल की रिपोर्ट नहीं लग पा रही है।
मुख्यालय समेत राजापुर व मानिकपुर के नगरीय निकाय चुनाव के दौरान लेखपालों की हड़ताल का प्रभाव दिखने लगा है हालांकि पहले से चल रही हड़ताल से अभी तक तहसील समाधान दिवस के काम प्रभावित होते थे लेकिन अब ऑनलाइन आवेदन कर चुके टिकट के दावेदाराें के आय जाति निवास प्रमाण पत्रों पर उनकी रिपोर्ट नहीं लगने से सभी परेशान हैं।
सोमवार को मानिकपुर के विनय गुप्ता व रामकहोर त्रिपाठी ने बताया उनके परिजन अध्यक्ष पद के दावेदार हैं। कई दिन पहले जाति, निवास व आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था लेकिन अभीतक प्रमाण पत्र निर्गत नहीं हुए। इसी प्रकार मुख्यालय व राजापुर में भी कई टिकट के दावेदारों के परिजनों ने शिकायत की। नियमानुसार इन प्रमाण पत्रों पर लेखपाल की रिपोर्ट अनिवार्य होती है।
विज्ञापन
कई लोगों ने सोमवार को एडीएम से शिकायत कर बताया कि ऐसे में तो उनके परिजन चुनाव भी नहीं लड़ पाएंगे। इसके लिए चुनाव आयोग को पत्र लिखने की बात कही है। तहसील परिसर में दिनभर दावेदारों को इन प्रमाण पत्रों को पाने के लिए भटकते देखा जाता है। इस मामले में एडीएम विजय नारायण पांडेय ने कहा कि यह समस्या सामने आई है। जिसका हल निकाला जा रहा है। ऑनलाइन आवेदन करने वालों के लिए आरआई फोल्डर बनाया जाएगा। जिसमें टिकट के दावेदारों के प्रमाण पत्र संबंधित क्षेत्र के एसडीएम जल्द जारी करेंगे। जिससे नामांकन में परेशानी न हो।
चालान फार्म नहीं
मानिकपुर। नामांकन प्रक्रिया चालू है और मानिकपुर के आरओ कार्यालय में चालान फार्म नहीं है। सोमवार को रामकहोर त्रिपाठी ने बताया कि जब वह अपने भाई का फार्म लेने पहुंचे तो चालान फार्म हीं नहीं था। जिससे वह शुल्क जमा नहीं कर सके। एसडीएम रामशंकर ने बताया कि चालान फार्म मुख्यालय से मंगाए गए हैं। हेड नंबर न छपे होने के कारण फार्म नहीं आ सके हैं। संभावना है कि मंगलवार को फार्म मिलने लगेंगे।