फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   House burnt in arson, no help from anyone

आगजनी में जला घर, किसी से नहीं मिली मदद

Sat, 02 Jan 2021 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
House burnt in arson, no help from anyone
पहाड़ी (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के प्रसिद्धपुर गांव में 29 दिसंबर को कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष व उनके भतीजे की गांव के ही एक व्यक्ति ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इससे आक्रोशित ग्रामीणों व परिजनों ने आरोपी के घर को आग के हवाले कर दिया था, जिसमें पड़ोसी कोदिया देवी पत्नी स्व. हुबलाल का घर भी जल गया था।
विज्ञापन

आग से महिला के घर में रखी नगदी और अन्य गृहस्थी भी जल गई थी। ऐसे में उनकी मदद के लिए कोई भी आगे नहीं आया। उनको न तो कोई राजनैतिक पार्टी और न ही सामाजिक संगठन के लोगों से मदद मिल सकी है, जिससे उनके सामने संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

विधवा कोदिया ने बताया कि जब उनका लडका केशन छोटा था, तभी पति की मौत हो गई थी। लडका बड़ा हुआ, तो लगा कि घर की कुछ स्थिति बदलेगी, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। लड़के की शादी के कुछ वर्षों बाद ही बीमारी से मृत्यु हो गई, इससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि परिवार में बहू शैल कुमारी, नातिन एकता व दो नाबालिग नाती पंकज और पवन हैं। उनके पास कोई जमीन भी नही है और न ही परिवार के भरण-पोषण के लिए कोई कमाने वाला है। महिला ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार चलाती हैं।

उन्होंने पाई-पाई जोड़कर नातिन की शादी के लिए करीब 25 हजार रुपये एकत्र किए थे, लेकिन आगजनी में सब जल गया। महिला की बहू ने बताया कि पड़ोस मे स्थित मोस्ट युवा जागृति के संस्थापक कैलाश कोटार्य द्वारा भोजन दिया जा रहा है और उन्हीं के घर में वे लोग रात गुजार रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed