फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Hotel business in Dharamnagari is facing crisis due to gas cylinder shortage.

Chitrakoot News: गैस सिलिंडर की किल्लत से धर्मनगरी में होटल कारोबार पर संकट

Thu, 12 Mar 2026 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Thu, 12 Mar 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Hotel business in Dharamnagari is facing crisis due to gas cylinder shortage.
फोटो 12 सीकेटीपी 11 शहर के बस स्टैंड के पास होटल पर कोयला भट्ठी का इस्तेमाल। संवाद
चित्रकूट। गैस सिलिंडर की किल्लत से धर्मनगरी में होटल व्यवसाय इन दिनों संकट में है। पश्चिमी एशिया में युद्ध से केंद्र सरकार ने व्यावसायिक सिलिंडरों की डिलीवरी पर पाबंदी लगा दी है। इससे स्थानीय होटलों को सिलिंडर मिल नहीं रहे हैं। कई छोटे होटल और ढाबों के बंद होने का खतरा है। हालांकि इस स्थिति से निपटने के लिए कुछ होटल संचालकों ने लकड़ी व कोयले की भट्ठी का प्रयोग शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

विभागीय आंकड़ों के अनुसार जिले में करीब दो हजार के आसपास व्यावसायिक उपभोक्ता हैं। इन्हें अभी तक आसानी से गैस सिलिंडर मिल रहे थे, लेकिन पश्चिमी एशिया में चल रहे युद्ध से गैस आपूर्ति में अड़चनें आ गई हैं। इसे देख केंद्र सरकार ने व्यावसायिक सिलिंडरों की डिलीवरी पर रोक लगा दी है। इससे विभिन्न प्रतिष्ठानों को व्यावसायिक सिलिंडर मिलना बंद हो गए हैं।
विज्ञापन

जिनके पास यह सिलिंडर रखे हैं, वो तो किसी तरह इनका इस्तेमाल कर रहे हैं लेकिन जिनके पास सिलिंडर नहीं हैं, वह बंदी के कगार पर पहुंच गए हैं। इंडेन गैस एजेंसी के प्रबंधक रविकुमार ने बताया कि व्यावसायिक सिलिंडर सोमवार से एजेंसी में नहीं आ रहे है। संबंधित कंपनी के अधिकारियों से बात करने पर कहा जा रहा है इन सिलिंडर की डिलीवरी पूरी तरह से प्रतिबंध कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
यही रहा तो बंद करना पड़ेगा होटल

फोटो 12 सीकेटीपी 12 राजा साहू। संवाद
होटल व्यावसायिक राजा साहू ने बताया कि व्यावसायिक सिलिंडर अचानक देना बंद कर दिया गया। घरेलू सिलिंडर के उपयोग पर प्रतिबंध पहले से ही है। इससे खासी समस्या खड़ी हो गई है। यही हाल रहा तो कुछ ही दिन में होटल बंद हो जाएंगे।
----
व्यवसाय हो रहा प्रभावित
फोटो 12 सीकेटीपी 13 रामचरन। संवाद

होटल व्यावसायिक रामचरन केसरवानी ने बताया कि ज्यादातर होटलों में व्यावसायिक सिलिंडर से ही काम होता है। युद्ध की शुरुआत होते ही सिलिंडर नहीं मिल रहा है। यह युद्ध कई दिन तक चलेगा। इससे होटल व्यवसाय पर खासा असर पड़ेगा।
--------
अब लकड़ी और कोयला ही सहारा

फोटो 12 सीकेटीपी 14 भोला जायसवाल। संवाद
होटल व्यावसायिक भोला जायसवाल ने बताया कि धर्मनगरी चित्रकूट होने से यहां पर कई होटल खुले हैं। नवरात्र पर्व भी आ रहा है। इससे यहां पर बड़ी संख्या में धर्मनगरी में श्रद्धालु आते हैं। यदि सिलिंडर नहीं मिला तो लकड़ी व कोयला का इंतजाम किया जाएगा।

-----
भट्ठी और चूल्हे का इस्तेमाल शुरू किया
फोटो 12 सीकेटीपी 15 रमेश धतुरहा। संवाद

होटल व्यावसायिक रमेश धतुरहा ने बताया कि गैस की किल्लत को देखते हुए उन्होंने लकड़ी जला कर भोजन सहित खाने पीने की वस्तु बनाना चालू कर दिया है। सरकार को किसी भी तरह से गैस सिलिंडर का इंतजाम करना चाहिए। ताकि होटल व्यवसाय चलता रहे है।

फोटो 12 सीकेटीपी 11 शहर के बस स्टैंड के पास होटल पर कोयला भट्ठी का इस्तेमाल। संवाद

फोटो 12 सीकेटीपी 11 शहर के बस स्टैंड के पास होटल पर कोयला भट्ठी का इस्तेमाल। संवाद

फोटो 12 सीकेटीपी 11 शहर के बस स्टैंड के पास होटल पर कोयला भट्ठी का इस्तेमाल। संवाद

फोटो 12 सीकेटीपी 11 शहर के बस स्टैंड के पास होटल पर कोयला भट्ठी का इस्तेमाल। संवाद

फोटो 12 सीकेटीपी 11 शहर के बस स्टैंड के पास होटल पर कोयला भट्ठी का इस्तेमाल। संवाद

फोटो 12 सीकेटीपी 11 शहर के बस स्टैंड के पास होटल पर कोयला भट्ठी का इस्तेमाल। संवाद

फोटो 12 सीकेटीपी 11 शहर के बस स्टैंड के पास होटल पर कोयला भट्ठी का इस्तेमाल। संवाद

फोटो 12 सीकेटीपी 11 शहर के बस स्टैंड के पास होटल पर कोयला भट्ठी का इस्तेमाल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed