फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Hostages were looking Kanbing

अपहृतों की तलाश में की गई कांबिंग

Sun, 20 Mar 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट Updated Sun, 20 Mar 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Hostages were looking Kanbing
भरतकूप के जंगल में एसपी केके चौधरी के साथ कांबिंग करती पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
 पुलिस का दावा है कि एक अपहरण कांड में डकैत शिवा तो दूसरे में डकैत गौरी यादव गैंग का हाथ हो सकता है। अपहृतों के परिजन पुलिस की मदद नहीं कर रहे जिससे मामला संदिग्ध होता जा रहा है।सीतापुर चौकी क्षेत्र के बउनापुरवा गांव से किसान राममिलन पटेल का डकैत शिवा पटेल गैंग ने अपहरण कर लिया और नयागांव थाना क्षेत्र के सेजवार के पास से डकैतों ने किसान भैरोंदीन पटेल को अगवा कर फिरौती मांगी है।
विज्ञापन


रविवार को पुलिस अधीक्षक केके चौधरी, सीओ राजेश तिवारी, पहाड़ी थानाध्यक्ष केपी दुबे, मानिकपुर थानाध्यक्ष मनीष जाट,बहिलपुरवा थानाध्यक्ष आरएस द्विवेदी और मारकुंडी थानाध्यक्ष साजिद खान की टीमों ने दिनभर भरतकूप,सीतापुर से लेकर देवागंना और पाठा क्षेत्र के जंगलों में कांबिंग की। उधर, सतना अपर एसपी रामेश्वर प्रसाद यादव ने नयागांव थाना प्रभारी राघवेंद्र द्विवेदी के साथ कांबिंग की।  दोनों अपहरण मामले में परिजन पुलिस को कुछ जानकारी नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन


सीओ सिटी ने बताया कि पुलिस बउनापुरवा पहुंची तो अपहृत के परिजन फिरौती से लेकर अपहरण मामले में कुछ नहीं बता रहे। यह तय है कि डकैत शिवा पटेल गैंग का इस क्षेत्र में मूवमेंट रहता है। सूत्रों के मुताबिक अपहृत के इस गैंग से भी संबध हो सकते हैं। जिससे परिजन कुछ छिपा रहे हैं। उधर सतना एएसपी ने बताया कि अपहृत का कुछ पता नहीं चल पाया है। जिस अंदाज में अपहरण की घटना बताई गई है उससे लगता है कि डकैत शिवा नहीं बल्कि डकैत गौरी यादव गैंग ने राजा यादव गैंग के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस अपहृत की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed