{"_id":"602bc3af8ebc3ee8f8517836","slug":"hospital-police-train-rpf-track-chitrakutt-news-knp612132813","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक मैन की ट्रेन से कटने से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक मैन की ट्रेन से कटने से हुई मौत
विज्ञापन
फोटो-6- शिवविष्णु यादव- फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : CHITRAKUTT
मानिकपुर(चित्रकूट)। मारकु ंडी थाना अंतर्गत अमचुरनेउरा गांव के पास मानिकपुर-सतना रेलमार्ग पर काम कर रहे ट्रैक मैन की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
मारकुंडी रेलवे स्टेशन से दो किमी स्थित अमचुरनेउरा गांव के पास मानिकपुर-सतना रेलमार्ग पर रेलवे विभाग के शिव विष्णु यादव (25) पुत्र चंद्रशेखर यादव निवासी छेछरिहा खुर्द थाना मारकुंडी ट्रैकमैन के पद पर काम करता है। बुधवार की सुबह वह रेल पटरी में काम कर रहा था। तभी सतना से मानिकपुर की ओर आ रही गंगा कावेरी एक्सप्रेस की चपेट में आने से कट गया। मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मारकुंडी थाना पुलिस के साथ आरपीएफ मानिकपुर भी मौके पर पहुंची।
मारकुंडी थाना प्रभारी रमेेश चंद्र ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पिता चंद्रशेखर ने बताया कि ट्रैक मैन के पद पर पुत्र शिव विष्णु चार साल से काम कर रहा था। वह इकलौता पुत्र था। घटना से मृतक की पत्नी कंचन देवी व मां सावित्री देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के तीन पुत्रियां व एक पुत्र है। मृतक के पिता भी रेलवे में गैंगमैन पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।