{"_id":"6091859f8ebc3ebd016d583e","slug":"hospital-medical-dm-covid-19-mandalayoukta-chitrakutt-news-knp6267621143","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयं बचे और लोगों को भी बचाएं-आयुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयं बचे और लोगों को भी बचाएं-आयुक्त
विज्ञापन
शिवरामपुर(चित्रकूट)। मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने मंगलवार को निरीक्षण कर कोविड अस्पताल खोह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवरामपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण करने के बाद प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. इम्तियाज को निर्देश दिए कि कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। दवाई, ऑक्सीजन, खानपान, सफाई अच्छी तरह से कराएं।
मंडलायुक्त ने कई स्थानों पर स्वयं माइक से एनांउस कर लोगों को कोेरोना से सावधान रहने व नियमों का पालन करने को कहा। इसके बाद अधिकारियों से कहा कि चिकित्सक लगातार मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करें। अगर किसी को समस्या है तो तत्काल उन्हें मेडिकल कॉलेज बांदा भेजा जाए। उन्होंने कहा कि इस महामारी से स्वयं बचते हुए लोगों की जान बचाएं यही कर्तव्य है। शासन से भी लगातार निर्देश प्राप्त हो रहे हैं कि मरीजों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो।
इसके बाद वह कलेक्ट्रेट में स्थापित कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की व्यवस्थाओं को देखने पहुंचे। डीएम ने बताया कि कंट्रोल सेंटर पर 20 टेलीफोन लगे हैं। जिसमें लगातार 20 कर्मचारियों द्वारा होम आइसोलेशन में भर्ती मरीजों से स्वास्थ्य आदि के बारे में जानकारी करते हैं। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी, प्रशिक्षु आईएएस जगदेव सिंह, उप जिला अधिकारी कर्वी रामप्रकाश सहित संबंधित अधिकारी, चिकित्सक मौजूद रहे।