{"_id":"602a77ce8ebc3ee90d7e6e91","slug":"hospital-chc-covid-19-cmo-man-chitrakutt-news-knp611950310","type":"story","status":"publish","title_hn":"119 स्वास्थ्यकर्मियों को मिली दूसरी खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
119 स्वास्थ्यकर्मियों को मिली दूसरी खुराक
विज्ञापन
फोटो-8- अनुभव साझा करते जिला अस्पताल के डा. एचसी अग्रवाल। संवाद
- फोटो : CHITRAKUTT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानिकपुर/मऊ(चित्रकूट)। जिला अस्पताल समेत जिले के सात स्वास्थ्य इकाइयों में सोमवार को कोविड-19 टीकाकरण का आयोजन किया गया। इसमें 119 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन की दूसरी खुराक दी गई। साथ ही 182 लोगों को माप अप राउंड के तहत टीका लगाया गया। दूसरी खुराक लेने वाले स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि पहले से दूसरा टीका लगने के बाद कोई परेशानी नहीं हुई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.विनोद कुमार यादव ने बताया कि सोमवार को जिले के कुल 8 स्थानों पर 119 स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड-19 की दूसरी खुराक दी गई। साथ ही अन्य 182 स्वास्थ्यकर्मियों को पहली खुराक दी गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी मुकेश पहाड़ी ने बताया कि आज छूटे हुए स्वास्थ्य कर्मियों को ही टीका लगाया गया। इसमें कोई भी फ्रंटलाइन वर्कर शामिल नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि संयुक्त जिला अस्पताल में 12 के सापेक्ष 11 राम नगर में 68 के सापेक्ष 68 और मानिकपुर में 42 के सापेक्ष 40 स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी खुराक दी गई।
इसी प्रकार माप अप राउंड में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानिकपुर में 65 के सापेक्ष 14 ,मऊ में 150 के सापेक्ष 52, रामनगर में 24 के सापेक्ष 19, राजापुर में 9 के सापेक्ष 4, पहाड़ी में 134 के सापेक्ष 24, शिवरामपुर में 162 के सापेक्ष 45, संयुक्त जिला अस्पताल में 178 के सापेक्ष 24 स्वास्थ्य कर्मियों को पहला टीका लगाया गया।
विज्ञापन
------
साझा किए अनुभव
-----------
हल्का बुखार आया जो उतर गया
कोविड.19 वैक्सीन की दूसरी खुराक लेने के बाद अनुभव साझा करते हुए जिला अस्पताल में तैनात डॉ. एचसी अग्रवाल ने कहा कि 15 जनवरी को उन्हें पहली डोज दी गई थी। आज दूसरी खुराक ली है। पहली खुराक के बाद उन्हें हल्का बुखार आया था जो 12 घंटे बाद अपने आप ठीक हो गया था। उन्हें कोई दवा लेने की जरूरत नहीं पड़ी।
----------
यह टीका लगवान चाहिए
संयुक्त जिला अस्पताल में वाहन चालक पद पर कार्यरत प्रदीप कुमार ने दूसरी खुराक लेने के बाद अनुभव साझा किया। कहा कि पहली खुराक लेने से और दूसरी खुराक तक उन्हें किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं हुई। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्यकर्मी साथियों के साथ सभी लोगों को कोरोना से बचाव के लिए यह टीका लगवाना चाहिए।