फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Honorarium to increase performance

मानदेय बढ़वाने के लिए किया प्रदर्शन

Thu, 28 Jul 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Thu, 28 Jul 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
Honorarium to increase performance
कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते अनुदेशक। - फोटो : अमर उजाला

मानदेय बढ़ाने और नवीनीकरण के नाम पर शोषण बंद कराने की मांग को लेकर अनुदेशकों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। जिसमें बताया गया है कि तीन अगस्त से विधानसभा के सामने धरना दिया जाएगा।

विज्ञापन


उच्चशिक्षा प्राथमिक अनुदेशक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की जिला इकाई ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर बताया कि उनका मानदेय कम है। न्यूनतम मानदेय 25 हजार रुपये प्रतिमाह होना चाहिए। शिक्षकोें से ज्यादा अनुदेशक स्कूलों में शिक्षण कार्य में रुचि लेते हैं।
विज्ञापन


स्कूलों को समय से खुलवाना व बंद कराने में भी अनुदेशक पूर्ण रुचि से काम करते हैं। इसके बावजूद हर साल अनुदेशकों के नवीनीकरण प्रक्रिया में अधिकारी परेशान करते हैं। इस साल भी नवीनीकरण कराने के लिए अनुदेशक भटकते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन के बाद अनुदेशकों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर अध्यक्ष श्यामसुंदर यादव, आशा यादव, निशा शुक्ला, ममता विश्वकर्मा, रेखा तिवारी, रेनू अग्रहरि, सीमा, सुमन, फिरदौल, जितेंद्र त्रिपाठी, रामनारायण साहू, विनय गुप्ता, रामसुंदर, श्रीकेशन, लक्ष्मीशंकर, विजेंद्र, इंद्रसेन, उस्मान अली व जय सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed