फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Hindus were made to take a pledge to have three children

Chitrakoot News: हिंदुओं को तीन बच्चे पैदा करने का दिलाया संकल्प

Thu, 21 Aug 2025 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Hindus were made to take a pledge to have three children
फोटो 20 सीकेटीपी- 21- परिचय- कार्यक्रम में संकल्प दिलाने के दौरान मंच पर मौजूद राज्य मंत्री असी
फोटो नंबर-21-भारत मेंं हिंदुओं की घटती जनसंख्या पर चिंता, तीन बच्चे पैदा करने का दिलाया संकल्प
विज्ञापन


चुनाव आयोग ने प्रक्रिया शुद्ध करने का किया काम, अब नहीं होती बूथ कैप्चरिंग

संवाद न्यूज एजेंसी

चित्रकूट। हिंदू जागरण मंच के अखंड भारत संकल्प उत्सव कार्यक्रम के अंतिम सत्र में मंच पर मौजूद प्रदेश के मंत्री समेत सभी ने देश में हिंदुओं की घटती आबादी पर चिंता जताई। सभी को कम से कम तीन बच्चे पैदा करने का संकल्प दिलाया। राज्यमंत्री ने राहुल गांधी व अखिलेश यादव के चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों पर कहा कि आयोग तो प्रक्रिया को शुद्ध करने का काम कर रहा है। आज बूथ कैपचरिंग गोलीबारी जैसी चीज नहीं सुनाई देती लेकिन वोटर लिस्ट खराब है यह लगभग हर बूथ में सुनाई देता है।


सीतापुर के आंनद रिसॉर्ट में बुधवार की देर शाम को आयोजित कार्यक्रम के अंतिम सत्र में प्रदेश सरकार के समाज कल्याण विभाग के राज्य मंत्री असीम अरुण ने कहा कि अखंड भारत बनाने का संकल्प लेना चाहिए। भारत और पाकिस्तान का बंटवारा हुआ तो दोनों देशों की जिम्मेदारी थी की अपने यहां अल्पसंख्यक समुदाय की रक्षा करनी चाहिए थी। जिसमें हिंदू भी हो सकते हैं क्रिश्चियन और बौद्ध भी हो सकते हैं लेकिन भारत ने अपने अल्पसंख्यकों को रक्षा करने के लिए बहुत कुछ किया है। पाकिस्तान में केवल 10 प्रतिशत हिंदुओं की रक्षा हुई। राहुल गांधी द्वारा वोट चोरी और अखिलेश यादव द्वारा मतदाता सूची में गड़बड़ी होने के आरोप पर उन्होंने कहा है कि जो अखिलेश यादव ने नाम दिए थे उस पर उन जिले के डीएम ने अपनी अपनी रिपोर्ट दी और तथ्य चेक हो गए हैं। यह राजनीति और विवाद का मुद्दा नहीं है । यह सभी पार्टिया और सभी नागरिक इस बात को स्वीकार करते हैं कि चुनाव आयोग ने चुनाव की प्रक्रिया को शुद्ध करने का काम किया। आज बूथ कैपचरिंग गोलीबारी जैसी चीज नहीं सुनाई देती लेकिन वोटर लिस्ट खराब है यह लगभग हर बूथ में सुनाई देता है। कहा कि वह आयोग की आलोचना नहीं कर रहे बल्कि भविष्य की बात कर रहे हैं। आयोग चाहता है कि इसको आधार से जोड़ा जाए तो इन सब चीज का स्वागत है। आयोग ने मंथन के लिए जब सुझाव मांगे तो कांग्रेस ने एक भी सुझाव नहीं दिए जबकि भाजपा ने 280 से ज्यादा सुझाव दिए। इस दौरान पूर्व मंत्री डॉ. रविंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed