फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Hindi language is not only a medium to connect people

हिंदी भाषा ही नहीं लोगों को जोड़ने का है माध्यम

Fri, 27 Aug 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Hindi language is not only a medium to connect people
शहर के जेएम पब्लिक स्कूल में स्लोगन व कविता की प्रतियोगिता के दौरान ग्रुप में मौजूद छात्र। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट।
विज्ञापन

हिंदी हैं हम अभियान के तहत जिले में स्लोगन व कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभागियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों ने कहा कि हिंदी भाषा ही नहीं लोगों को जोड़ने का माध्यम भी है। हम सभी को हिंदी भाषा का अधिक से अधिक प्रयोग करना चाहिए।
गुरुवार को शहर के मिशन रोड रोड स्थित जेएम पब्लिक आवासीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अमर उजाला की ओर से स्लोगन व कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने स्लोगन व कविता के माध्यम से हिंदी को बढ़ावा देने के लिए अपनी-अपनी बातें लिखीं। इस दौरान शिक्षकों ने भी अपने विचार रखे। कहाकि आओ सब मिलकर हिंदी भाषा लिखें। हिंदी सिर्फ भाषा ही नहीं लोगों को आपस में जोड़ने की कला है। हिंदी हमारी प्रिय भाषा है। इसका अधिक से अधिक प्रयोग करना चाहिए। यह लिखने के साथ ही साहित्य व लेखन की विद्या में अव्वल है। वहीं, हिंदी का सम्मान बढ़ाने वाली कविताएं भी लिखीं। हिंदी है तो हम हैं, हिंदी नहीं तो हम नहीं। हिंदी से ही देश जागा हिंदी से ही देश बढ़ा।
विज्ञापन

प्रशांत शैलेंद्र व हर्षित ने बाजी मारी
चित्रकूट। हिंदी है हम अभियान में हुई स्लोगन व कविता प्रतियोगिता में जेएम पब्लिक आवासीय उमा विद्यालय कक्षा 10 के छात्र प्रशांत शुक्ला प्रथम, द्वितीय शैलेंद्र सिंह व तृतीय हर्षित पांडेय रहे। जिन्होंने स्लोगन व कविता के माध्यम से अपनी बात लिखी। बताया कि निर्णायक मंडल में प्रधानाचार्य अनूप कुमार श्रीवास्तव, शिक्षक समीम अहमद, नीलोत्पल वर्मा दीनदयाल रहे। अव्वल छात्रों को प्रधानाचार्य अनूप श्रीवास्तव ने प्रतिभागी छात्रों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।

 शहर के जेएम पब्लिक स्कूल में स्लोगन व कविता लिखते छात्र। संवाद

शहर के जेएम पब्लिक स्कूल में स्लोगन व कविता लिखते छात्र। संवाद- फोटो : CHITRAKOOT

- शहर के जेएम पब्लिक स्कूल में  अपने स्लोगन व कविता दिखाते छात्र। संवाद

- शहर के जेएम पब्लिक स्कूल में अपने स्लोगन व कविता दिखाते छात्र। संवाद- फोटो : CHITRAKOOT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed