{"_id":"60b136e78ebc3e84671cbf05","slug":"help-ko-aage-aa-rahe-loog-chitrakutt-news-knp6309507149","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में मदद को आगे आ रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना काल में मदद को आगे आ रहे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जरूरतमंदों की मदद कर रहे समाजसेवी
अनाज, भोजन वितरण, वन्य जीवों को करा रहे फलों को भोज
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए हर कोई अपने अपने तरीके से सामाजिक सहयोग कर रहे हैं । कुछ लोग जहां जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री सैनिटाइजर व मास्क वितरित कर रहे हैं वही कुछ संस्थाएं मरीजों के इलाज में उपयोग आने वाले उपकरण उपलब्ध करा रही हैं ।
पिरामल स्वास्थ्य के डिस्ट्रिक्ट ट्रांसमिशन मैनेजर कमल भट्टाचार्य ने बताया कि उनकी संस्था ने स्वास्थ्य विभाग को 82 पल्स ऑक्सीमीटर देकर सहयोग किया है। समाजसेवी रामबाबू गुप्ता ने बताया कि एक मई से वानर सेना को कामदगिरि परिक्रमा मार्ग पर रोजाना भोज कराया जा रहा है। जिला मुख्यालय में उनके घर के सामने 25 गायों के भी चारे- पानी का प्रबंध गजोधर गो सेवा के नाम से किया जा रहा है।
परहित सेवा संस्थान के प्रबंधक अनुज हनुमंत ने बताया कि उनकी टीम ने दूरदराज आदिवासी बहुल इलाके में जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री का वितरण शुरू किया है। अब तक तकरीबन 1533 परिवारों को खाद्य सामग्री वितरित की जा चुकी है। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय मंत्री संगठन शानू गुप्ता ने अपनी टीम के साथ जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट और सूखा राशन वितरित कर रहे हैं।