{"_id":"5ebc32368ebc3e90ae67bb66","slug":"help-chitrakutt-news-knp560003478","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिली आर्थिक मदद तो अगिभनपीड़ितों को बंधी आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिली आर्थिक मदद तो अगिभनपीड़ितों को बंधी आस
विज्ञापन
फोटो नंबर-9- बेहननपुरवा में आग से खाक घर गृहस्थी के बाद पन्नी डालकर ही आशियाना बनाकर मदद के इंतजार ?
- फोटो : CHITRAKUTT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजापुर(चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के सुरवल गांव के बेहननपुरवा में अग्निपीड़ितों की सहायता करने बुधवार को व्यापार मंडल के पदाधिकारी व कई समाजसेवी पहुंचे। आग लगने की घटना के बाद से इस पुरवा के लोगोें में आशियाना बनाने की फिक्र दिख रही है। ज्यादातर लोगों ने पन्नी लगाकर अस्थाई टेंट बना लिया है। इसी के नीेचे दिन-रात गुजारा कर रहे हैं। जिला प्रशासन ने इस कांड में मृतका के परिजन व प्रभावित अन्य परिजनों को सहायता पहुंचाई है।
संत मोरारी बापू के शिष्य जालान की संस्था के प्रबंधक राम प्रसाद गर्ग ने 41 परिवार को पांच- पांच हजार नगद देकर सहायता की। इसके अलावा खाद सामग्री व अन्य समान दिया। दीनदयाल शोध संस्थान के गनीवा फार्म की तरफ से खाद्य सामग्री दी गई। डा. चंद्र मणि त्रिपाठी, हरीराम सोनी, जितेंद्र सिंह, सुरेश चंद्र यादव ने सहयोग किया। नायब तहसीलदार पुष्पेंद्र सिंह ने अग्निपीड़िताें से समस्या जानी। व्यापारी नेता शिवपूजन गुप्ता व शारदा निषाद ने खाद सामग्री व भोजन के पैकेट बांटे। कांग्रेसी नेता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पुष्पेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल व रंजना बरातीलाल पांडेय ने लगातार तीसरे दिन पुरवा पहुंचकर प्रभावित परिजनों की मदद की। कांग्रेसियों ने पीड़ित परिवार को राहत सामग्री बांटी।
एसडीएम राहुल विश्वकर्मा ने बताया कि अगिभनकांड में कुल 38 घर ही प्रभावित हुए हैं। पहले 41 माने गए थे लेकिन तीन लोग एक ही परिवार के थे। अगिभनकांड में मृत महिला के पति मुस्तफा के खाते में चार लाख रुपये भेज दिए गए हैं। पूर्ण रूप से टूटे और जले 27 घरों के गृहस्वामी के खाते में 95-95 हजार रुपये, आंशिक नुकसान वाले 11 घरों के गृहस्वामियों के बैंक खाते में 32-32 सौ रुपये भेजे गए हैं। सभी 38 घर के सदस्यों को बर्तन कपड़े के लिए 38-38 सौ रुपये दिए गए। बड़े मवेशी की मौत पर 30-30 हजार, बकरी की मौत पर 3-3 हजार व मुर्गी की मौत पर 100-100 रुपये की सहायता दी गई है। सोलर लाइट लगवाने का इंतजाम किया जा रहा है।