{"_id":"602ab2278ebc3ee8fa485dbe","slug":"health-sdm-chc-dm-dfo-chitrakutt-news-knp6120686146","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरहाल में पूरे होने चाहिए अधूरे कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरहाल में पूरे होने चाहिए अधूरे कार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। जनपदस्तरीय आयुष औषधि क्रय समिति तथा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक डीएम शेषमणि पांडेय की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई। इसमें अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड तथा निर्माण खंड के उपस्थित न होने पर जवाब तलब के निर्देश दिए। 13 नए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर निर्माण की समय से पत्रावली कार्यदाई संस्था नामित कराने की प्रस्तुत न करने पर अवर अभियंता स्वास्थ्य विभाग का जवाब तलब किया जाए।
डीएम ने कार्यदाई संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देश दिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व सब सेंटरों के निर्माण कार्य जो शासन से दिशा निर्देश दिए गए हैं उसी के अनुसार गुणवत्तापूर्ण कार्य कराए जाएं। इसमें अगर किसी भी स्तर पर लापरवाही की गई तो संबंधित कार्यदाई संस्थाओं के अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। प्रत्येक दशा में 3 मार्च तक सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व सब सेंटरों के निर्माण कार्य पूरे मिलने चाहिए। बैठक में एसडीएम राजबहादुर, डीएफओ कैलाश प्रकाश, वरिष्ठ कोषाधिकारी शैलेश कुमार मौजूद रहे।