{"_id":"abfad7223c468265649587ef16101464","slug":"hartatak-illness-and-death-of-two-farmers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्टअटैक व बीमारी से दो किसानों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार्टअटैक व बीमारी से दो किसानों की मौत
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Mon, 11 Jan 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत में सिंचाई करने किसान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इसके अलावा कर्ज में डूबे एक किसान की बीमारी के चलते मौत हुई। सूचना पर राजस्व कर्मियों ने मौके पर जाकर पूछताछ की। एसडीएम ने तहसील टीम की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।
सदर ब्लाक क्षेत्र में रविवार को दो किसानों की मौत हुई। बताया गया है कि घुरेहटनपुर गांव में किसान प्यारेलाल सिंह (65) पुत्र रामकृपाल सुबह खेत की सिंचाई करने गया था। अचानक सीने में तेज दर्द होने पर वह वहीं गिरकर बेहोश हो गया।
आसपास के किसानों ने यह देखकर उसके परिजनों को सूचना दी। प्यारेलाल के पुत्र आनंद कुमार ने बताया कि बेहोशी दशा में पिता को शिवरामपुर अस्पताल लाए, इसके बाद जानकीकुंड चिकित्सालय ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उसने बताया कि पिता कई दिनों से खेती को लेकर चिंतित थे। इस वर्ष कुछ फसल का उत्पादन न होने से वह परेशान थे। चार पुत्री व दो पुत्र हैं।
विज्ञापन
उनके नाम चार बीघे जमीन है। इस मामलेे में सदर एसडीएम रजनीश मिश्रा ने बताया कि मौके पर कानूनगो व लेखपाल को भेजकर रिपोर्ट मांगी गई है। परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
दूसरा मामला भी सदर ब्लाक के कसहाई गांव के नई दुनिया मजरे का है। बताया गया है कि किसान राममिलन (50) पुत्र रामशरण निवासी नई दुनिया कई दिनों से बीमार था। रविवार की सुबह स्वास्थ्य ज्यादा खराब होने पर परिजन जानकीकुंड चिकित्सालय ले गए।
पुत्र लवलेश सिंह ने बताया कि पिता इलाज कराकर घर लौटे तो उनकी मौत हो गई। पिता पर कुछ बैंकों से करीब 12 लाख का कर्जा लिया था। कुछ महीने से बैंकों की नोटिस से वह मानसिक रूप से परेशान थे। उनके नाम लगभग 15 बीघे जमीन है। दो पुत्र व एक पुत्री है।
बैंक कर्ज पर लिया गया ट्रैक्टर एक माह पूर्व चोरी हो गया था जिससे वह ज्यादा परेशान थे। इस मामले में सदर एसडीएम ने बताया कि परिजनों को पोस्टमार्टम कराने को कहा गया है। जानकारी मिली है कि मृतक एक वर्ष से बीमार चल रहा था। फिलहाल, राजस्वकर्मी व पुलिस को पूछताछ के लिए मृतक के घर भेजा गया है।