फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Happy New Year celebrated in Kamtanath Drshnkr

कामतानाथ के दर्शनकर मनाया हैप्पी न्यू ईयर

Sun, 01 Jan 2017 10:49 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Sun, 01 Jan 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
Happy New Year celebrated in Kamtanath Drshnkr
नए साल पर बनाइऱ् रंगेली - फोटो : अमर उजाला
नए साल की पहली सुबह धर्म नगरी के लोगों ने कामतानाथ सहित प्रमुख मंदिरों में दर्शनकर हैप्पी न्यू ईयर मनाया। इस दौरान जय कामतानाथ का जयकारा गूंजता रहा।
विज्ञापन


शहर सहित कस्बों व ग्रामीण इलाकों में लोगों ने खुशी का इजहार करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। कहीं संगीत के साथ युवक व युुवतियां थिरकते नजर आए तो कहीं मंदिरों में समाज सेवियों ने भंडारे का आयोजन किया। धर्मनगरी में कामता नाथ में माथा टेकने के लिए भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु परिक्रमा लगाने पहुंचे।


   रविवार सुबह लोगों ने कामतानाथ सहित प्रमुख मंदिरों में दर्शन किए। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेने के बाद सैकड़ों लोग धर्मनगरी पहुंचे। जिले के अलावा आस पास के जिले से सैक ड़ाें श्रद्धालु कामदगिरी परिक्रमा लगाने पहुंचे।
विज्ञापन


समाज सेवियों ने कई मंदिरों में भजन कीर्र्तन का कार्यक्रम कर भंडारे का आयोजन किया। वहीं नये साल की खुशी मनाने के लिए छोटे-छोटे बच्चे भी भी पीछे नहीं रहे। सुबह से हाथ मिलाकर तो कहीं एक दूसरे को फूल गुलदस्ता देकर बधाई दी। शहर के कई स्थानों पर सुबह से शाम तक फूल गुलदस्तों की दुकानें सजी रहीं। जिसमें सर्वाधिक मांग गुलाब के फूलों की रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


फूल के गुलदस्ते 21 रुपये से लेकर 201 रुपये तक के बिके। उधर, लोगों ने  व्हाट्स ऐप पर भी लोगों को बधाई संदेश भेजे। लोगों ने एक-दूसरे को ग्रीटिंग कार्ड भी दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed