फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   halachhath parv aaj, gharon mein kee gaeen taiyaariyaan

हलछठ पर्व आज, घरों में की गईं तैयारियां

Sat, 08 Aug 2020 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
halachhath parv aaj, gharon mein kee gaeen taiyaariyaan
हलछठ पर्व के लिए साड़ी खरीदतीं महिलाएं। - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। हलछठ पर्व आज मनाया जाएगा। इसको लेकर शनिवार को घरों में तैयारियां की गईं। अनाज के भुने दानों की खरीद को लेकर दुकानों में भीड़ रही। पूजन में अनाज के भुने दाने रखे जाते हैं। पर्व को लेकर खीरा और केला के दाम भी चढ़ुे रहे। खीरा 70 रुपये किलो और केले 50 रुपये दर्जन के भाव से बिके।
विज्ञापन

बुंदेलखंड इलाके में हलछठ पर्व घर-घर मनाया जाता है। पर्व को लेकर खासा उत्साह है। महिलाओं ने मिट्टी व चीनी के कोढउवा सहित पूजा का सामान खरीदा। पर्व पर नया खिलौना रखने की परंपरा है। इससे खिलौने की दुकानों पर भीड़ रही। महिलाओं ने साड़ी भी खरीदीं। राजकुमारी पटेल, मोना सिंह, नीलम तिवारी ने बताया कि हलछठ को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

हल से उगाया अन्न खाना वर्जित
संत नवलेश दीक्षित ने बताया कि हलछठ का व्रत महिलाएं पुत्रों की दीर्घायु के लिए रखती हैं। छठ के दिन ही भगवान कृष्ण के भाई बलराम की जयंती मनाई जाती है। हल से पैदा अन्न, फल, सब्जी का प्रयोग वर्जित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed