फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   haindapamp se paanee bharane par yuvakon ne peeta, dobaara na aane kee hidaayat

हैंडपंप से पानी भरने पर युवकों ने पीटा, दोबारा न आने की हिदायत

Wed, 15 Jul 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
haindapamp se paanee bharane par yuvakon ne peeta, dobaara na aane kee hidaayat
मारपीट की घटना की जानकारी देते बसिला के ग्रामीण। - फोटो : CHITRAKUTT
भौंरी। रैपुरा थाना क्षेत्र के बसिला गांव के दीनापुरवा में सरकारी हैंडपंप से पानी भरने गए एक परिवार के सदस्यों को युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। दोबारा हैंडपंप के पास न आने की हिदायत दी। पीड़ित परिवार ने एसपी कार्यालय पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करने और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

दीनानाथ पुरवा निवासी लल्लू प्रजापति ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दी तहरीर में कहा कि गांव में सरकारी हैंडपंप लगा है। बुधवार को परिवार की महिलाएं पानी भरने गई थीं। पुरवा के एक परिवार के युवकों ने कहा कि इस हैंडपंप पर हमारा अधिकार है। कोई दूसरा पानी नहीं भरेगा। इसके बाद लाठी डंडों से पीटने लगे। गीता पत्नी लल्लू प्रजापति व लल्लू पुुत्र रामलाल, रानी पत्नी छोटू, श्यामलाल पुत्र रामलाल घायल हो गए। सभी के सिर में गंभीर चोट लगी हैं। थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed