फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Hailstorm-overflowing in Chitrakoot as a disaster, heavy damage to crops

चित्रकूट में आफत बनकर आया ओलावृष्टि-अतिवृष्टि, फसलों को भारी नुकसान

Thu, 12 Mar 2020 09:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
Hailstorm-overflowing in Chitrakoot as a disaster, heavy damage to crops
चित्रकूट। जिले में हुए ओलावृष्टि व अतिवृष्टि से खेतों में तैयार रबी की फसल को भारी नुकसान हुआ है। इसके लिए कृषि विभाग के अधिकारी सहित कर्मचारी मौके पर जाकर निरीक्षण किया है। इसमें पाया कि दो सौ से अधिक गांव प्रभावित हैं। इसमें कई गांव ऐसे है, जहां पर कई गांवाें में पचास प्रतिशत तक फसलों को नुकसान हुआ है। इसमेें चना, मसूर, सरसों की फसल को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

इस वर्ष खेतों में रबी की फसल अन्य साल की अपेक्षा अच्छी पैदा हुई थी। इसके काटने का इंतजार किसान कर रहे थे। उनके मंसूबों में मौसम ने पानी फेर दिया। इसमें ओलावृष्टि व अतिवृष्टि होने से खेतों में लगी चना, अरहर, सरसाें की फसल को भारी नुकसान हुआ है। कई गांवों में 50 से 15 प्रतिशत तक फसल को नुकसान हुआ है। कृषि विभाग के जिला कृषि अधिकारी बसंत दुबे व कर्मचारियों ने मौके पर जाकर सर्वेक्षण किया।
विज्ञापन

इन गांवों को हुआ नुकसान
चित्रकू ट। ओलावृष्टि व बारिश से प्रभावित गांवों कर्वी तहसील में रमयापुर, महुटारूपौली, डोमखेरा, पहाड़ी बुर्जग, इटखरी, बरामाफी, कादरगंज, हिनौतामाफी, मकरी पहरा, मकरी पालदेव, हरिहरपुर, मुकुंदपुर, दुगवा, भरथौल, कपसेठी, चंद्रगहना, नरायानपुर, अमारपुर, रानीपुर भट़्ट, अहमदगंज, खुटहा, पुरवातरौहा, खुजरिहा, सभापुरवा, डिलौरा, रेहुटा, रेहुटा, चितरगोकुलपुर, सीतापुर ग्रामीण, रानीपुर खाकी, संग्रामपुर, खोही, बालापुर, छपरा माफी, भगनपुर, सेमरिया जगनाथवासी, अकबरपुर, गोंडा, गोबिरया, मऊ, टिहिटरा, धौरहमाफी, पतौड़ा, करारी, अमिलिहा, रौली कल्याणपुर, सुदिनपुर, रसिन, भगवतपुर, कोलौहा, भवानीपुर, खोह, पाही, कोलगदहिया, खोह, पाही मरजादतपुर, बनाड़ी, सिद्धपुर, बंदरी, सिलखोरी, ढोलबजा, मैनहाई, मानपुर, घुरेटनपुर, खंहरिया, कोल्हुवामाफी, बराछ, सभापुर, परसौजा, चिल्लामाफी, कहेटामाफी, कौहरी, पटियाजप्ती, सकरौली, साईपुर, खैरी, नांदी, तौरा, सिकरिया, कपना, इटौरा, बुढासेवरवार, छेछरिया खुर्द, छेछरिया बुर्जुग, आनंदपुर, उन्नायनबन्ना, गौहानीकला, कंधवनिया, देहरूछमाफी, गनीवा प्रसिद्धपुर, गड़वारा, कलवारा, कलवरा, नहरा, व्योहारा, कुचाराम, भदेदू, बेराउर, कनकोटा, खोया, चिल्लीराकड़, उदघट, रायपुर, दरसेड़ा देवल, चौरा, पिलखिनी, पहाड़ीख् सिकरीसानी, हर्रा, काटी, बाबूपुर, जरिहा, बक्टा बुर्जुग, बरद्वारा, बिलास, चिल्लीमल बागर, चंादी, वीरधुमाई, धरोहरा, कुसेली, महुंवा, सरधुवा, अर्की, सुरसेन, मिर्जापुर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
मानिकपुर तहसील के इन गांवों में भी फसल बर्बाद
मानिकपुर तहसील अतंगर्त अमचुर नेरूवा, किहुनिया टिकरिया, डोडामाफी, बम्बिया, मनगवा, इटवाडुडैला, भौरी, बघौड़ा, अकबरिया, अतरौली, चकगौरा, देवकली, कुई, कुठिलिहाई, पैरोमाफी, जमहिली, बसिला, ब्यूर, रैपुरा, कौबरा, बराक्षी, गौरिया, अहिरा मगराहाई, धान, बराहमाफी, छेहिरा बुर्जुग, करौहा, रामपुर कल्याणगढ़, अरवारा, बगरेही, बसावनपुर, चरदहा, उड़कीमाफी, कोटाकंदैला, ऊंचाडीह, रानीपुर कल्याण, मऊ गुदरदरी, सकरौहा, गिदुरूहा, सरैया, हनुवा, गढचपा, मदना, चंद्रामारा, ऐचवारा, खरौंध, रामपुरतरौहा, पाहकंजरी, तख्तपुर, गढ़ीखुर्द, मडैयन, रूखमा बुर्जग, ददरीमाफी, कैलहा, रूकमा खुर्द, कर्का पड़रिया, रेहुटिया, सेमरियाचरणदासी, शीतलपुर तरौहा हैं।
---------
यहां भी किसान परेशान
मऊ तहसील अंतर्गत प्रभावित गांव बियावल, रेडी भुसौली, चकौर, मंडौर, सखैहा, कोपा, ताड़ी, दुबारी, बसरेही, देउंधा, लौरी, इटवा, रामपुर, बिसौंधा, बांधी सिंहपुर, रूपौली, अमवा,तीरमऊ, सिकरीसानी, पियरियामाफी, छीबो, खजुरिहा खुर्द हैं।

-------------
राजापुर तहसील के इन गांवों में नुकसान
राजापुर तहसील अंतर्गत मलवारा, खटवारा, पराको, नादिनकुर्मियान, रगौली, भभेट, चोरहा, करौंदीकला, रामनगर, बसिंहा, लौधैरा बरेठी, पहाड़ी, भखरवार, खजुरिहा कला, घुरेटनपुर, बरिया, उफरौली, रेरूवा, ढढवार, अतरसुइया, सिरावल, बल्होरा, गोबरौला, बरूवा, हिनौताफाफी, सुहेल मुस्तकिल, बराछि, कटैया, सिलौटा, नौढिया,पिपरियाकला, पिपरौंदा गांव में छति हुई। इसका कृषि विभाग ने सर्वेक्षण का आकलन किया है। इसमें कई गांवों में 15 प्रतिशत से लेकर 50 प्रतिशत तक फसल का नुकसान हुआ है। इसमें चना, मसूर, को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। इसके अलावा सरसों, आलू, मटर, जौ गेेहूं को भी छति पहुंची हैं।
-----------
फसलों के नुकसान का आंकलन किया गया है। इसमें लगभग दो सौ गांव प्रभावित हैं। जिसमें अलग अलग फसलों के नुकसान का सर्वेक्षण किया है।
- वसंत दुबे, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed