फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   gulabi gang women protest

गुलाबी गैंग की महिलाओं का प्रदर्शन

Thu, 31 Aug 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Thu, 31 Aug 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
gulabi gang women protest
एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन करती गुलाबी गैंग की कमांडर और महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

पाठा क्षेत्र के कोल आदिवासी समाज की महिलाओं ने गुलाबी गैंग कमांडर के साथ एसडीएम कार्यालय के पास हाथ में थाली लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित 11 सूत्री ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। आरोप लगाया है कि डाकुओं से पुलिस की मुठभेड़ के बाद से पुलिस वनवासियों को परेशान कर रही है। पुलिस के कारण परिवार के सदस्य घर से नहीं निकल पा रहे हैं। इससे रोजीरोटी का संकट खड़ा हो गया है। महिलाओं ने मुठभेड़ में शहीद दरोगा के नाम पर पाठा में अस्पताल खुलवाने की भी मांग की।

विज्ञापन


गुरुवार को गुलाबी गैंग की कमांडर संपत पाल के नेतृत्व में कोल समाज की महिलाएं एसडीएम कार्यालय के सामने पहुंची। कमांडर ने कहा कि डाकुओं के नाम पर निर्दोषों का हो रहा उत्पीड़न बंद कराया जाए। डकैतों के नाम हुई गिरफ्तारी की न्यायिक जांच कराई जाए।
विज्ञापन


डकैतों और जनप्रतिनिधियों के संबंधों की जांच की जाए। घरों की जबरन तलाशी न ली जाए। शहीद दरोगा जयप्रकाश सिंह के नाम पर पाठा में अस्पताल खोला जाए। क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की जांच उच्चस्तरीय अधिकारियों से कराई जाए। स्कूल कॉलेज खोले जाएं। हीरामनी, मुन्नीबाई, कंसी, ममता, बौरी, चंदा, सरमनिया, बाबी, कुंता, श्यामा देवी, चुनकी, रानी, बिट्टी, बेला, चुनकी, रनिया भी शामिल रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed