फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   GRP report filed by SO

जीआरपी एसओ ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Sun, 31 Jan 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट।
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट। Updated Sun, 31 Jan 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
GRP report filed by SO
 महानगरी एक्सप्रेस में टाइम बम मिलने के मामले में जीआरपी ने रविवार को रिपोर्ट दर्ज की। जीआरपी थानाध्यक्ष की तरफ से राष्ट्रीय संपत्ति को क्षति पहुंचाने, सामूहिक हत्या की साजिश व विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। 
विज्ञापन


मालूम हो गुरुवार की शाम को मानिकपुर जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर वाराणसी से मुंबई जा रही महानगरी एक्सप्रेस के एस-थ्री कोच के टायलेट में आरडीएक्स युक्त टाइमर बम मिला था। जिसे बम निरोधक दस्ते ने ब्लास्ट कराकर निष्क्रिय किया था। इसके बाद से आतंकी साजिश की संभावना से राष्ट्रीय जांच एजेंसी व इलाहाबाद आरपीएफ के आईजी, आरपीएफ कमांडेंट ने मानिकपुर स्टेशन पर पहुंचकर जांच की थी।
विज्ञापन


इसके बाद रेलवे बोर्ड नई दिल्ली के आईजी निर्मल सिंह के आदेश पर मानिकपुर जीआरपी में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। जीआरपी थानाध्यक्ष जेपी सिंह ने बताया कि उन्होंने खुद वादी बनकर अज्ञात साजिशकर्ताओं के खिलाफ धारा 307, 384, 121-क, सेवन क्रिमिनल एक्ट, 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम व रेलवे एक्ट की धारा 150, 152 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महानगरी एक्सप्रेस में गुरुवार को टाइमर बम मिलने की घटना के बाद आरपीएफ व जीआरपी मुस्तैद हो गई है। अब स्टेशन से निकलने वाली लगभग सभी ट्रेनों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही संदिग्धों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। ट्रेनों में तलाशी के साथ ही प्लेटफार्म, आसपास पड़ी लावारिस वस्तुएं, बेवजह खड़े लोगों पर भी नजर रखी जा रही है।

मानिकपुर स्टेशन पर गुरुवार को महानगरी एक्सप्रेस में बम मिला था। उसके बाद से यात्रियों में डर था, मगर अब पुलिस की मुस्तैदी देखते हुए लोग सामान्य हो रहे है। यात्रियों के चेहरे में भय खत्म हो रहा है। रविवार को स्टेशन के आसपास यात्रियों की ठीक संख्या देखी गई। वहीं आरपीएफ, जीआरपी के साथ रेलवे के अधिकारी, कर्मचारी भी मुस्तैद नजर आए।


24 घंटे लगातार स्टेशन से गुजरने वाली सभी ट्रेनों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सामान की तलाशी के साथ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। प्लेटफार्म पर बिना टिकट घूमने वालों पर विशेष नजर है। आरपीएफ प्रभारी एसएन दुबे व जीआरपी प्रभारी जेपी सिंह ने बताया कि पुलिस बल सतर्क है। यात्रियों को पूरी सुरक्षा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed