{"_id":"f9e868265bee4a3f414fb3790eeb8516","slug":"government-willing-to-debate-on-the-issue-of-conversion-vajpayee-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मांतरण के मुद्दे पर सरकार बहस को तैयार-वाजपेयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मांतरण के मुद्दे पर सरकार बहस को तैयार-वाजपेयी
ब्यूरो, अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Mon, 22 Dec 2014 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा है कि धर्मांतरण के मुद्दे को विपक्ष बेवजह तूल दे रहा है। सरकार इस पर संसद में बहस करने को तैयार है। सपा और बसपा के समर्थन से चली पिछली सरकार ने घोटालों का कीर्तिमान बनाया है।
विज्ञापन
जिन लोगों ने घोटालों के बाद भी पिछली सरकार का समर्थन दिया, वे लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को क्या चुनौती देंगे।
मऊ में सदस्यता अभियान की समीक्षा करने आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जनसभा को संबोधित करते हुए जमकर सपा सरकार पर कटाक्ष किए।
उन्होंने कहा कि किसान खाद-बीज के लिए तरस रहा है पर सरकार को चिंता नहीं। सपाइयों ने बुंदेलखंड को खनन संपदा से कंगाल करने का काम किया है।
नदी और वन संपदा पर सिर्फ और सिर्फ निषाद, केवटों का अधिकार होना चाहिए। सदस्यता अभियान के लिए डेढ़ करोड़ का लक्ष्य है और पार्टी के लोग हर दरवाजे हर चौखट पर जाकर भाजपा की सदस्यता दिलाएंगे। उन्होंने जिलाध्यक्ष जयविजय सिंह से जनधन योजना के लिए पंद्रह दिन का अभियान चलाने को कहा।
विज्ञापन
उन्होंने मुलायम सिंह के जंतरमंतर धरने को भी हवाहवाई बताया। कहा कि लालू, मुलायम, चौटाला, नीतीश जैसे लोग क्या मोदी को चुनौती देंगे।
प्रेस से उन्होंने कहा कि सरकार धर्मांतरण के मुद्दे पर संसद में बहस को तैयार है, कानून लाना चाहती है पर विपक्ष ही बहस से मुंह चुरा रहा है। उन्होंने अशोक सिंहल के बयान को उनकी निजी राय बता टिप्पणी करने से इंकार किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ भाजपा नेता नवल किशोर मिश्र ने किया था। संचालन रवि त्रिपाठी ने किया। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष रामरतन कुशवाहा, रत्नाकर, राजेश सिंह सेंगर, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, आनंद प्रताप सिंह, डा. रणवीर सिंह चौहान, डा. विपुल प्रताप, वंदना पांडे, शिवशंकर सिंह, मौजूद रहीं।
लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि जिसके यहां से अकूत संपदा बरामद हुई, उस यादव सिंह के खिलाफ मुलायम सिंह ने एक शब्द भी नहीं बोला, इसके क्या मायने हैं? उन्होंने कहा कि एक डायरी में सपा सरकार के कई मंत्रियों के नाम मिले हैं।