फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Government will give strict punishment to the culprits: Balyan

किसानों की मौत मामले में दोषियों को सजा दिलाने का काम शुरु

Mon, 04 Oct 2021 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Government will give strict punishment to the culprits: Balyan
चित्रकूट। केंद्रीय पशुपालन एवं डेयरी मत्स्य पालन राज्यमंत्री डॉ. संजीव कुमार बालियान ने लखीमपुर खीरी की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि मुद्दाविहीन विपक्षी दल इस पर राजनीति कर रहे हैं। यह भी कहा कि दोषियों को कड़ी सजा सरकार देगी, लेकिन पहले शांति व्यवस्था कायम करने की जरूरत है। लखीमपुर के हालात अच्छे न होने के कारण पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी को वहां जाने से रोका गया है, जिससे ये किसानों को बरगला न सकें।
विज्ञापन

सोमवार को केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की सास कृष्णावती के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री डा. संजीव कुमार बालियान ने किसानों की मौत पर विपक्षियों को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि कुछ किसान नेता भी राजनीति के तहत आंदोलन को आगे बढ़ा रहे हैं। लखीमपुर की घटना में भाजपा और किसान दोनों तरफ से जनहानि हुई है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। शांतिपूर्ण आंदोलन करने में किसी को आपत्ति नहीं है, लेकिन टकराव नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी की घटना किस तरह हुई और केंद्रीय मंत्री के पुत्र की भूमिका क्या है के सवाल पर उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों का नुकसान हुआ है। यह जांच का विषय है, इसको राजनीतिक मुददा न बनाया जाए। किसानों के आंदोलन को खत्म करने के लिए बातचीत का रास्ता खोजना चाहिए। विधानसभा चुनाव में इन मुद्दों के प्रभाव और भाजपा की स्थिति के सवाल पर कहा कि इसका खास प्रभाव नहीं पडे़गा। लगता है कि भाजपा की ही सरकार बनेगी। आखिर में जनता का निर्णय ही तो सर्वमान्य होता है, जो अब तक भाजपा के ही पक्ष में नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed