फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Government should give further boost to agriculture, help soon on untimely losses

कृषि को और बढ़ावा दे सरकार, असमय नुकसान पर जल्द मिले सहायता

Thu, 03 Sep 2020 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Government should give further boost to agriculture, help soon on untimely losses
चित्रकूट। मुख्यमंत्री के आर्थिक सलाहकार केवी राजू किसानों की आय बढ़ाने और उनकी समस्याएं जानने के लिए तीन दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार को जिले में पहुंचे। पहले दिन सदर ब्लाक के अंतर्गत टिटिहरा व चकला गुरु बाबा गांव का दौरा कर गनीवा कृषि विज्ञान केंद्र के माध्यम से किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। किसानों से चर्चा की। किसानों ने असमय बारिश व ओलावृष्टि से होने वाले नुकसान का भुगतान जल्द कराने और कृषि को और बढ़ावा देने की बात रखी।
विज्ञापन

भारत सरकार की राष्ट्रीय उत्थान शील कृषि योजना के माध्यम से सदर ब्लाक के टिटिहरा व चकला गुरुबाबा मेें किसानों को उन्नतशील खेती कराई जा रही है। खेती करने के लिए सिंचाई के साधन व अन्य सुविधाएं दी गई है। गांव के युवकों को रोजगार के साधन भी उपलब्ध कराए गए हैं। इसका सलाहकार ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

यहां किसानों ने बताया कि इस बार अधिक उत्पादन होने की संभावना है। आर्थिक सलाहकार केवी राजू ने किसानों को आश्वासन दिया कि उन्नतिशील खेती करने के लिए सरकार पूरा प्रयास कर रही है। जिसके लिए किसानों को आगे आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी बसंत दुबे, गनीवा कृषि फार्म के प्रमुख डा. चंद्रमणि त्रिपाठी, जिला उद्यान अधिकारी रमेश पाठक, गुलाब सिंह, गनीवा कृषि फार्म के वैज्ञानिक कमला शुक्ला आदि मौजूद रहे।

आज मानिकपुर क्षेत्र के गांवों का करेंगे निरीक्षण
चित्रकूट। आर्थिक सलाहकार केवी राजू शुक्रवार को मानिकपुर क्षेत्र के आदिवासी इलाके के गांव गोपीपुर, करौंहा गांव का सुबह निरीक्षण करेंगे। जिसमें आदिवासी किसानों के लिए के टीएसपी योजना के अंतर्गत चल रही योजनाओं की जानकारी लेंगे। दोपहर में सभापुर गांव में किसानों से चर्चा करेंगे। कृषि विज्ञान केंद्र गनीवा जाकर प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed