{"_id":"6011a3978ebc3e33621b5776","slug":"government-on-the-path-of-development-chitrakutt-news-knp608331497","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास की राह पर चल रही सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास की राह पर चल रही सरकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। यूपी दिवस के अवसर पर मंदाकिनी भवन में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के समापन पर मंगलवार को अच्छा काम करने वालों को सम्मानित किया गया। समाज कल्याण विभाग से संचालित पूर्व दशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र बांटे गए। समापन समारोह में राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास के रास्ते पर चल रही है।
राज्य मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, सांसद आरके सिंह पटेल, विधायक मानिकपुर आनंद शुक्ला और डीएम शेषमणि पांडेय ने समापन समारोह में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बताया। कहा कि सरकार हर वर्ग का विकास करने की दिशा में काम कर रही है। डीएम ने अग्रणी जिला प्रबंधक आरके सोनी से कहा कि किसी भी बैंक में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को परेशान न किया जाए।
पीएम मोदी और सीएम योगी लगातार पं. दीनदयाल उपाध्याय के बताए रास्ते पर चलकर सबका साथ सबका विकास की दिशा में काम कर रहे हैं। जनपद में लगभग 36 हजार गोवंशो का भरण पोषण हो रहा है। 14 प्रतिशत कृषि में वृद्धि हुई है। 79 स्वयं सहायता समूह को ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय के संचालन का दायित्व दिया गया है। सीडीओ अमित आसेरी ने कहा की जनपद प्रदेश में स्वयं सहायता समूह की सीसीएल ग्रेडिंग, मनरेगा में श्रमिकों को रोजगार व मातृत्व वंदना योजना आदि में प्रथम स्थान पर है।
विज्ञापन
डीडीओ आरके त्रिपाठी, डीआईओएस बलिराज राम, जिला समाज कल्याण अधिकारी नीलम सिंह व उपायुक्त एनआरएनएम राम उदरेज यादव ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक साकेत बिहारी शुक्ला ने किया। सूचना एवं जन संपर्क विभाग द्वारा पंजीकृत दल मां भगवती लोक संगीत पार्टी द्वारा मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।