{"_id":"66e72e84fe4c413c8301e3d4","slug":"government-is-deliberately-creating-obstacles-in-teacher-recruitment-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1001-109543-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: शिक्षक भर्ती में सरकार जान-बूझकर लगा रही अड़ंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: शिक्षक भर्ती में सरकार जान-बूझकर लगा रही अड़ंगा
विज्ञापन
चित्रकूट। समाजवादी पार्टी कार्यालय में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड की मासिक बैठक हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष निजाम सिद्दकी ने की।
विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष शिव शंकर यादव ने कहा युवाओं ने जब-जब हुंकार भरी है देश और प्रदेश की सत्ता बदल गई है। आज उत्तर प्रदेश में सबसे ज़्यादा बेरोजगारी है। 69,000 शिक्षकों की भर्ती में सरकार जान-बूझकर अड़ंगा डाल रही है। महंगाई और अपराध चरम पर है। पूर्व विधायक वीर सिंह ने कहा कि युवाओं को गलत दिशा में भटकाने का काम भाजपा सरकार कर रही है।
जिलाध्यक्ष निजाम सिद्दकी ने युवाओं सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश जैसे बड़े सूबे में युवाओं की कोई सुध लेने वाला नहीं है। बेरोजगारी के चलते प्रदेश का युवा पलायन को मजबूर है। वर्तमान में महंगाई से युवा हताश और कुण्ठित है। यही नौजवान 2027 में प्रदेश से भाजपा को उखाड़ फेंकने का काम करेगा।
बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र यादव ने किया। बैठक में उपाध्यक्ष मो. गुलाब खान, महासचिव सत्यनाराय पटेल, सीताराम कश्यप, अमर पटेल, रामचंद्र वर्मा, प्रदीप पटेल, शिव पूजन, शोभित, इकबाल, जलाल, जिशान व अमन आदि मौजूद रहे।