{"_id":"5776bd8e4f1c1b704d79a80c","slug":"goodbye-began-with-prayers-praying-for-world-peace","type":"story","status":"publish","title_hn":" विश्वशांति की दुआ के साथ हुई अलविदा की नमाज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वशांति की दुआ के साथ हुई अलविदा की नमाज
अमर उजाला चित्रकूट
Updated Sat, 02 Jul 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
जामा मस्जिद कर्वी में अलविदा की नमाज अदा करते रोजेदार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। माहे रमजान की अलविदा नमाज जुमे पर शुक्रवार को विश्व शांति की दुआ के साथ हुई। जिले की सभी मस्जिदों में नमाजियों ने विश्वशांति व कल्याण की दुआ मांगी। नमाज के बाद सभी ने गरीबों की मदद कर अल्लाह से गलतियों की क्षमा मांगी।
विज्ञापन
रमजान माह के अंतिम जुमा शुक्रवार को दोपहर तक उमस व गर्मी का प्रकोप था लेकिन अलविदा की नमाज का समय होते ही अचानक मौसम भी मानों रोजेदारों के साथ हो लिया। आसमान में काले बादल छाए और रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना हो गया।
विज्ञापन
सबसे पहले शहर की जामा मस्जिद उटारखाना में रोजेदार एकत्र हुए। हलांकि बारिश से कुछ परेशानी हुई लेकिन तय समय पर मौलाना मकसूद ने नमाज अदा कराई। इसके बाद कजियाना मस्जिद में हाफिज मोे. गुफरान ने नमाज अदा कराई। अंत में नूरानी मस्जिद में मुफ्ती सलाउद्दीन ने भी पूरे रस्मो रिवाज से नमाज अदा कराई।
विज्ञापन
नमाज अदा करने के बाद बाहर निकले रोजेदारों ने अतिया, फितरा, सदका व जकात देकर गरीबों की मदद की। सभी ने अल्लाह से बुरे काम की क्षमा मांगी और आगे बरक्कत देने की दुआ मांगी। नमाज के दौरान छोटे बच्चों में भी खासा उत्साह देखा गया।
उधर, मानिकपुर, राजापुर, पहाड़ी, मऊ,भरतकूप,शिवरामपुर, बरगढ़ व सरैंया प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र की मस्जिदों में अलविदा की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से हुई। उधर, किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। एसडीएम रजनीश मिश्रा व सीओ राजेश तिवारी शहर की मस्जिदों व आसपास संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी करते रहे। हर चौराहे व मस्जिद के पास पुलिस बल तैनात रहा। ईओ लालचंद्र सरोज अपनी टीम के साथ सफाई व बिजली आपूर्ति की व्यवस्था का जांचते रहे।