फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Good writing will get one extra mark

अच्छी राइटिंग वाले को एक अंक मिलेंगे अतिरिक्त

Sat, 23 Apr 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Good writing will get one extra mark
फोटो नंबर- 9- यूपी बोर्ड की कापियों के मूल्यांकन काम शुरु होने के पहले बैठक में मौजूद शिक्षक व शिक्? - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। जिले के तीन मूल्यांकन केंद्रों में हाई स्कूल इंटर बोर्ड की कापियों का मूल्यांकन कार्य शुरू हुआ। डीआईओएस ने मूल्यांकन केंद्रों में प्रभारियों के साथ बैठक कर परीक्षकों को पूरी सावधानी के साथ कापियां जांचने के दिए निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी में इंटर की कापियां, जीजीआईसी कर्वी और गंगा प्रसाद जनसेवा इंटर कालेज में हाई स्कूल की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य शुरू हो गया है। मूल्यांकन कार्य को निष्पक्ष, सावधानीपूर्वक संपादित कराने के लिए जिला विद्यालय ने उप नियंत्रकों के साथ सभी परीक्षकों की बैठक कर मूल्यांकन संबंधी सभी नियम कानूनों की जानकारी दी है। कहा कि इस बार सरकार कापियों के मूल्यांकन के प्रति उदारवादी नीति अपनाए जाने पर बल दिया है। जिस परीक्षार्थी की हैंडराइटिंग सुंदर होगी उसे एक अंक उसका भी मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डिप्टी हेड अवार्ड ब्लैंकों में अंक चढ़ाने का काम पूरी सावधानी से करेंगे। अंक चढ़ाने में ओवर राइटिंग नहीं होनी चाहिए। प्रतिदिन परीक्षकों की उपस्थिति ऑनलाइन होगी। साथियों का रिकॉर्ड भी ऑनलाइन दर्ज कराना होगा। वहीं उप नियंत्रक डॉ रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि कॉपियों का मूल्यांकन करते समय बाएं तरफ अंक चढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊपर अंक स्पष्ट होना चाहिए। योग के पास परीक्षक अपना नंबर नहीं लिखेंगे। दूसरी जगह निर्धारित जगह पर ही हस्ताक्षर और परीक्षक संख्या लिखें। कापियों का मूल्यांकन सुबह 10 से शाम 5 बजे तक चलेगा। पहले दिन डिप्टी हेड ही कॉपियों का मूल्यांकन 20-20 की संख्या में किया है।

अगले दिन से डिप्टी हेड कोई कॉपी नहीं जांचेंगे। सहायक परीक्षक की जांची गई कॉपियों की रेंडम चेकिंग कर उप नियंत्रक को आख्या देंगे। कॉपियों के रखरखाव के लिए कोठार की स्थापना की गई है। चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी में विजय कुमार पांडेय, मनोज कुमार पांडेय, रमेश कुमार राय, ललक सिंह यादव की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा पत्राचार में प्रभारी रामबचन सिंह, महेंद्र शुक्ला, शैलेन्द्र सिंह, पुष्पेंद्र सिंह की ड्यूटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed