फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   god yishu will give blessings

प्रभु यीशु आज देंगे आशीर्वाद

Thu, 25 Dec 2014 12:33 AM IST
ब्यूराो/अमर उजाला चित्रकूट
ब्यूराो/अमर उजाला चित्रकूट Updated Thu, 25 Dec 2014 12:33 AM IST
विज्ञापन
god yishu will give blessings

चित्रकूट। क्रिसमस की तैयारियां पूरी हो गईं हैं। प्रभु यीशु आज लोगों को आशीर्वाद देंगे। गुरुवार को जिले के दोनों चर्चों में ईसाई समुदाय के लोग धूमधाम से क्रिसमस मनाएंगे। कर्वी में जहां प्रोटेस्टेंट चर्च में क्रिसमस को लेकर उत्साह है वहीं मानिकपुर में कैथोलिक चर्च में जोरदार आयोजन होगा।  

विज्ञापन


मिशन रोड के बेथेल चर्च (प्रोटेस्टेंट) में गुरुवार सुबह साढ़े नौ बजे से प्रार्थना सभा होगी। बच्चों के कार्यक्रम भी होंगे। यह जानकारी पादरी संतोष एंडरसन ने दी। उन्होंने बताया कि चर्च की स्थापना 1910 के करीब हुई थी।
विज्ञापन


उनके पिता भरोसा एंडरसन को मिस अन्ना जैनसेन ने गोद लिया था। यहीं पर उनके पिता पादरी बने और अब वह 1976 से यहां का कार्य देख रहे हैं। उधर, अनीता डोरिस जय ने बताया कि चर्च में आंटी अन्ना मैरी ग्रोथे की याद में सादा समारोह आयोजित होगा। सुबह दस बजे से प्रार्थना सभा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंटी के व्यक्तित्व पर लोग विचार रखेंगे। यीशु मसीह के जीवनचरित्र का बखान होगा। गरीबों को फल और कपड़े बांटे जाएंगे।
 उधर मानिकपुर में गिदुरहा में क्राइस्ट द किंग चर्च (कैथोलिक) में भी क्रिसमस की तैयारी जोरों पर हैं। चर्च की स्थापना 1942 के करीब हुई थी। यहां पास्टर केरियानुस हैं।


इसी तरह महावीर नगर में संत रीता चर्च (कैथोलिक) है। यहां के फादर मैथ्यूस ने बताया कि इसकी स्थापना 1935 में बिशप फिलेक ने की थी। यहां गुरुवार देर रात प्रार्थना सभा और अन्य धार्मिक कार्यक्रम होंगे। इसके बाद अन्य कार्यक्रमों का आयोजन होगा। मौके पर सभी लोग मिलकर केक काटेंगे।
क्रिसमस की पूर्व संध्या पर बुधवार को एसबी मेमोरियल किडजी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता और क्रिसमस सेलिब्रेशन हुआ। मौके पर विभिन्न रूप में सजे बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे।

रंगारंग कार्यक्रमों में भी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में डा. हेरा शीराज और डा. सुधीर तिवारी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। फैंसी ड्रेस में दिव्यांश वर्मा प्रथम, आद्या द्वितीय और मान्या तृतीय रहीं। एसपी स्वामी प्रसाद ने बच्चों का हौसला बढ़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed