फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   God gave wonderful talent to the Divas

दिव्यांगों में ईश्वर ने दी अद्भुत प्रतिभा

Mon, 03 Dec 2018 10:43 PM IST
Chitrakoot
Chitrakoot Updated Mon, 03 Dec 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
God gave wonderful talent to the Divas
दिव्यांगंों में ईश्वर ने दी अद्भुत प्रतिभा - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
चित्रकूट। विश्व दिव्यांग दिवस पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद दो राज्यसभा सांसदों ने कहा कि दिव्यांगंों में ईश्वर ने अद्भुत प्रतिभा दी है। सोमवार को विवि परिसर में कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यसभा संासद आरके सिन्हा व राज्यसभा संासद प्रभात झा ने किया।  कहा कि दिव्यांगों के लिए जगद्गुरु रामभदाचार्य ने विश्वविद्यालय की स्थापना कर उनके भलाई के लिए कार्य किया है। उन्होंने विवि के लिए बालिका छात्रावास बनवाने की घोषणा की। विवि में पढ़ने वाले बिहार प्रांत  के समस्त छात्राओं को इक्यावन सौ रुपये शैक्षिक खर्चे के लिए देने की घोषणा की। दिव्यांग विवि को  केन्द्रीय विवि बनवाने के लिए प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी से बात करने की बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए दिव्यांग विश्वविद्यालय के आजीवन कुलाधिपति जगद्गुरू रामभद्राचार्य ने कहा कि उनका एक ही सपना है कि दिव्यांग विवि को केंद्रीय विवि बनाया जाए। इस मौके पर  सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, विधायक चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, विधायक आर के सिंह पटेल, विधायक प्रकाश चंद्र द्विवेदी, विधान परिषद सदस्य रमेश चंद्र मिश्रा, कुलपति प्रो. योगेश चन्द्र दुबे, कुलसचिव प्रो जीपी. दुबे, आरपी मिश्र व एनबी.गोयल आदि मौजूद रहे।इसी दौरान विवि के आजीवन कुलाधिपति जगद्गुरू रामभद्राचार्य ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 11 दिसंबर से लेकर 11 जनवरी के बीच अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर जल्द खुशखबरी मिल सकती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed