फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   go seva aayog member

चित्रकूटः महिला ने गोसेवा आयोग के सदस्य पर लगाए आरोप

Fri, 11 Sep 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
go seva aayog member
चित्रकूट। पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर दुष्कर्म का आरोप लगाने महिला ने दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री व गोसेवा आयोग के सदस्य कृष्ण कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शुक्रवार को चित्रकूट स्थित आवास पर प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि हमीरपुर के रामसिंह और उसके साथियों ने उसके साथ दुराचार किया है।
विज्ञापन

रामसिंह को बचाने के लिए गोसेवा आयोग के सदस्य अफसरों पर दबाव बना रहे हैं। इसी के चलते उसकी सुरक्षा वापस ले ली गई और रामसिंह को लखनऊ में गिरफ्तार करने वाले पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

उसने आरोप लगाया कि उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। यह भी कहा कि साजिश के तहत उससे पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के खिलाफ जबरन बयान दिलाया गया। आरोप लगाया कि उसकी एक बेटी अभी भी साजिशकर्ताओं के कब्जे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि न्याय नहीं मिला तो वह लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने बच्चों के साथ धरने पर बैठ जाएगी। फिर भी सुनवाई नहीं हुई तो आत्मदाह कर लेगी।

इस संबंध में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री व गोसेवा आयोग के सदस्य कृष्ण कुमार ने मोबाइल पर बातचीत में कहा कि हमीरपुर निवासी रामसिंह ने उनसे मदद मांगी थी। रामसिंह के पिता भाजपा कार्यकर्ता हैं।
इस कारण रामसिंह से परिचय हो गया। पीड़ित होने के नाते उसकी बात सुनकर थाने में फोन कर निष्पक्ष कार्रवाई की बात कही थी। दबाव बनाने के आरोप को गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed