{"_id":"e9c68ada95b2d68b45c23a7e6b821483","slug":"giving-marshal-art-training-to-girl-students-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं को सिखा रहे मार्शल आर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं को सिखा रहे मार्शल आर्ट
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Tue, 28 Apr 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
पहाड़ी ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय औदहा में तैनात अनुदेशक रमेश चंद्र छात्राओं को मार्शल आर्ट सिखा रहे हैं। रमेश का सपना है कि वह इसे हर बालिका को सिखाएं ताकि वे आत्मरक्षा कर मनचलों को सबक सिखा सकें।
विज्ञापन
मूल रूप से पहाड़ी ब्लाक के गौहानी कला निवासी रमेश चंद्र ने बताया कि उन्होंने एमए बीपीएड की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अलावा बनारस में चार साल तक मार्शल आर्ट सीखी। 2013 में उनकी नियुक्ति औदहा पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शारीरिक शिक्षा अनुदेशक के रूप में हुई तो पहाड़ी के खंड शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार गौड़ को उनकी इस अतिरिक्त प्रतिभा के बारे में पता चला। रमेश ने बताया कि इस पर गौड़ ने बीएसए से इस बात की संस्तुति करते हुए पत्र जारी कराया कि वह पहाड़ी ब्लाक के सभी पूर्व माध्यमिक विद्यालयों की छात्राओं को मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग देंगे।
विज्ञापन
एक घंटे के प्रशिक्षण के अच्छे परिणाम आए और कई छात्राओं ने अपनी रक्षा के लिए जरूरी टिप्स सीख भी लिए। फिलहाल मिर्जापुर और ममसी बुजुर्ग में प्रशिक्षण बाकी है। आशा है कि जल्द ही पूरे जिले में छात्राओं को यह कला सिखाने का अवसर मिलेगा। रमेश इलाहाबाद, फैजाबाद, वाराणसी, कानपुर, बांदा, फतेहपुर आदि के अलावा हिमांचल प्रदेश और नेपाल में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। अनुदेशक शिक्षक संघ के मीडिया प्रभारी श्याम सुंदर यादव, जितेंद्र त्रिपाठी, सुरेंद्र कुमार, सुखलेश कुमार आदि ने अपने साथी की इस प्रतिभा की सराहना की।
विज्ञापन