फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   give 9.5 lac rupees to victims

पीड़ितों को दें साढ़े नौ लाख

Fri, 10 Apr 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट Updated Fri, 10 Apr 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
सिलेंडर फटने से दो बच्चों की मौत होने के मामले में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष फोरम के अध्यक्ष ने संबधित पेट्रोलियम कंपनी और एजेंसी को साढ़े नौ लाख रुपये क्षतिपूर्ति देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


उपभोक्ता फोरम के रीडर एसडी ओझा ने बताया कि बालापुर खालसा निवासी दंपति सुरेश कुमार और कमलेशिया ने 28 सितंबर 2012 को श्री कामदगिरि गैस सर्विस से सिलेंडर बुक कराया था। सिलेंडर इसी दिन निर्गत किया गया और इसमें एक्सपायरी डेट बी 12 (जून 2012) लिखी थी।
विज्ञापन


दंपति ने आरोप लगाया था कि निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद भी सिलेंडर की डिलीवरी कर दी गई। एक नवंबर को दंपति की पुत्री चंद्रप्रभा  खाना बना रही थी, तभी सिलेंडर से गैस लीक होने लगी। इसके चलते सिलेंडर फट गया। हादसे में चंद्रप्रभा और उसका भाई आकाश (7) गंभीर रूप से जलकर घायल हो गए। उन्हें जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां से उन्हें स्वरूप रानी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहां चंद्रप्रभा और आकाश की मौत हो गई। इस पर दंपति ने जिला फोरम में वाद दायर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष फोरम के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने परिवाद को अंशत: स्वीकार कर आदेश दिया कि आकाश की मौत पर आदेश की तिथि से एक माह के अंदर दंपति को साढ़े चार लाख रुपये क्षतिपूर्ति के रूप में अदा किया जाए। इसके अलावा चंद्रप्रभा की मौत पर पांच लाख रुपये क्षतिपूर्ति के रूप में देने के आदेश दिए हैं। अध्यक्ष ने कामदगिरि गैस सर्विस शास्त्री नगर मानिकपुर और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लि. को चार हजार रुपये परिवादी को वाद खर्च में देने के आदेश भी दिए। इस दौरान सदस्य रामराज सिंह और सदस्या मंजू गुप्ता भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed