फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Girl dies due to bus collision

Chitrakoot News: बस की टक्कर से बालिका की मौत

Wed, 10 Sep 2025 01:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 10 Sep 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Girl dies due to bus collision
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खोही। चित्रकूट -सतना रोड में रजौला गांव के पास सड़क पार कर रही एक बालिका को बस ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई।
देरशाम को एक प्राइवेट बस चित्रकूट से सतना जा रही थी। रजौला निवासी संध्या मिश्रा ने बताया कि उसने पुत्री को बाजार से समान लेने के लिए भेजा था। उसकी पुत्री रानी (10) बाजार से सामान लेकर घर की ओर जाने के लिए सड़क पार कर रही थी उसी समय तेजी से आई बस ने बालिका को टक्कर मार दी।इससे उसकी मौत हो गई। मौके पर आसपास के लोग एकत्र हो गए और बस को रोक लिया। थानाध्यक्ष नया गांव डीआर शर्मा ने बताया कि मौके पर पुलिस टीम भेजी गई है। बस को रोका गया है। चालक परिचालक को हिरासत में लिया गया। बस के यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed