{"_id":"5ea073f08ebc3e90896a13e5","slug":"girl-child-raped-two-minor-brothers-arrested-chitrakutt-news-knp556530239","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका से दुष्कर्म, दो नाबालिग भाई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका से दुष्कर्म, दो नाबालिग भाई गिरफ्तार
विज्ञापन
चित्रकूट। मऊ थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को भैंस चराने गई दस साल की बालिका के साथ उसी गांव के रहने वाले दो नाबालिग भाइयों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। लड़की और आरोपी अलग-अलग बिरादरी के हैं। घटना की जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया। पीड़िता की दादी की तहरीर पर आरोपी भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
थाने में दी तहरीर में दादी ने बताया कि उसकी 10 वर्षीय पौत्री कक्षा एक में पढ़ती है। उसके माता पिता दूसरे जिले में रहकर मजदूरी करते हैं। मंगलवार को वह भैंस को चराने गई थी। वहीं पर गांव के ही नाबालिग दो भाई (उम्र लगभग 15 व 13 वर्ष) भी अपनी बकरी चरा रहे थे। दोनों भाइयों ने मिलकर बालिका के साथ दुष्कर्म किया। देर शाम तक बालिका घर नहीं लौटी तो उसे ढूंढने दादी खेतों की ओर गई, जहां बैठी रोती पौत्री मिली। बुधवार को थाने में दादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई।
उधर, थाना प्रभारी सुभाष चौरसिया ने बताया कि आरोपी सगे भाई भी नाबालिग हैं। सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर बालिका को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपी दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है।