{"_id":"5e6bcfef8ebc3ea4be736759","slug":"girl-child-died-in-chitrakoot-chitrakutt-news-knp550157673","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची के हत्यारे का चौथे दिन भी सुराग नहीं, परिजनों से मिले कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्ची के हत्यारे का चौथे दिन भी सुराग नहीं, परिजनों से मिले कांग्रेसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ(चित्रकूट) में होली के दिन धारदार हथियार से दस साल की बच्ची की निर्मम हत्या का खुलासा चौथे दिन भी नहीं हुआ। शुक्रवार को अपर एसपी ने मऊ थाने में पकड़े गए छह संदिग्ध युवकों से दो घंटे तक पूछताछ की लेकिन अभी किसी परिणाम तक पुलिस नहीं पहुंची है। शुक्रवार को कांग्रेसी नेता भी गांव पहुंचे। नेताओं ने परिजनों को ढांढस बंधाने के बाद पूरी रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष को भेजने की बात कही है।
गौरतलब है कि खंडेहा गांव में 10 मार्च की शाम को दस साल की आरती मौर्य की निर्मम हत्या कर शव कु एं में फेंक दिया था। इस मामले में चार दिन बाद भी पुलिस हत्यारों को नहीं पकड़ पाई है। शुक्रवार को अपर एसपी बलवंत चौधरी मऊ थाने पहुंचे और पकड़े गए संदिग्धों से काफी देर तक पूछताछ की।
थानाध्यक्ष सुभाष चौरसिया ने बताया कि अभी असली हत्यारों के बारे में सही जानकारी नहीं हो पाई है। इधर, खंडेहा गांव में बच्ची की हत्या के बाद कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिले। आश्वासन दिया कि हत्यारों को जेल भिजवाने के लिए आंदोलन किया जाएगा। घटना की पूरी रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
इस मौके पर जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल, संतोष सिंह पटेल, रामकृष्ण व भोला नामदेव आदि मौजूद रहे। बृहस्पतिवार को सपा जिलाध्यक्ष अनुज यादव के साथ अन्य सपाई परिजनों से मिले थे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि शुक्रवार को पूरी रिपोर्ट सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेज दी गई है।