फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Gift of interstate bus stand soon

अंतर्राज्यीय बस अड्डा की सौगात जल्द

Sun, 28 Dec 2014 12:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट Updated Sun, 28 Dec 2014 12:05 AM IST
विज्ञापन
Gift of interstate bus stand soon

जिले के लोगों का लंबे समय से इंतजार नए साल में खत्म हो जाएगा। 2015 में जिले के लोगों को अंतर्राज्यीय बस अड्डा मिल जाएगा, जहां नए साल से रोडवेज बसें मिलने लगेंगी। बे़ड़ी पुलिया-सीतापुर मार्ग के अंतर्राज्यीय बस अड्डा पुलिया-सीतापुर मार्ग पर बन कर तैयार हो गया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने जिला आगमन पर चित्रकूट को अंतर्राज्यीय बस अड्डे की सौगात थी। वे मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार जिले में आए थे तब उन्होंने अंतर्राज्यीय बस अड्डे के निर्माण का वादा किया था।
विज्ञापन


31 अक्तूबर को परिवहन विभाग ने दस काश्तकारों से 14 बीघे और चार बिस्वा जमीन 3.75 करोड़  रुपये में खरीदी थी। इस रजिस्ट्री में 63 लाख का रजिस्ट्री शुल्क और 35 लाख के स्टांप लगे हैं। बेड़ीपुलिया से चित्रकूट जाने वाले रास्ते में बायीं ओर यह जमीन खरीदी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस जमीन की लंबाई 70 गुणा130 फीट है तो  इसकी चौड़ाई लगभग 115 मीटर है। यहां पर बेरीकेडिंग लग चुकी है। काम जोरों पर है।

कर्वी के डीसी राजेंद्र सिंह ने बताया कि इसके बन जाने से यहां से राजापुर, मानिकपुर, पहाड़ी, मडै़यन, मप्र के सतना, छतरपुर, खजुराहो, सागर, पन्ना, मैहर, जबलपुर आदि कई अन्य जिलों के लोगों को बस सेवा मिलने लगेगी।  अभी यहां से सिर्फ बांदा, कानपुर और इलाहाबाद के लिए बसें मिलती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed