फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Get three PHC CHC status

तीन पीएचसी को मिलेगा सीएचसी का दर्जा

Fri, 08 Jan 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट Updated Fri, 08 Jan 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Get three PHC CHC status
चिकित्सा विभाग ने नए साल में जिले वासियों को नई सौगात देने जा रहा है। जिले के तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा देने की तैयारी है। इसके साथ ही चिकित्सा विभाग भी बालिकाओं को निशुल्क नैपकिन वितरित करेगा। इसके अलावा 27 जनवरी से मातृत्व सप्ताह भी मनाया जाएगा।
विज्ञापन


जिले के शिवरामपुर, पहाड़ी और राम नगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्राें को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के रूप में अपग्रेड किया जाएगा। इनमें पहाड़ी स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाएं शुरू हो गई हैं। विभाग द्वारा इसकी घोषणा करना बाकी है। शिवरामपुर में सीएचसी के लिए बन रहे भवन का 97 फीसदी काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन


इसी प्रकार रामनगर में भी सीएचसी के नए भवन को 89 फीसदी काम पूरा कर लिया गया है। भवन बनते ही यहां के लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सेवाओं का लाभ मिलने लगेगा। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. प्रेमनारायण गोयल ने बताया कि सीएचसी की शुरूआत होने से लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेंगी। बताया कि 27 जनवरी से 3 फरवरी तक मातृत्व सप्ताह मनाया जाएगा। बालिकाओं को निशुल्क नैपकिन भी वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed