{"_id":"60ce2d668ebc3e55e855e4e8","slug":"get-the-pending-promises-settled-soon-nandi-chitrakoot-news-knp635216983","type":"story","status":"publish","title_hn":"जून 2022 तक पूरे होने वाले कार्यों का खाका खींचे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जून 2022 तक पूरे होने वाले कार्यों का खाका खींचे अधिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ/बरगढ़(चित्रकूट)। जिले के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने विकास कामों की समीक्षा बैठक में कन्या सुमंगला योजना में लक्ष्य के अनुरूप प्रगति कम होने पर जिला प्रोबेशन अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है। विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने को कहा।
शनिवार को मऊ तहसील के सभागार में जिला प्रभारी मंत्री ने कानून व्यवस्था एवं विकास प्राथमिकता कार्यक्त्रस्मों, नीति आयोग के बिंदुओं कोविड नियंत्रण आदि विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने सभी एसडीएम से कहा कि जमीन के जो भी मामले हैं उन्हें त्वरित निस्तारण करें। अधूरे काम तत्काल पूरा कराएं। 50 लाख से अधिक के कार्यों की निगरानी करें। जिन योजनाओं के बैंकों में लाभार्थियों के आवेदन पत्र लंबित हैं उनका निस्तारण कराएं। एक जनपद एक उत्पाद, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के लंबित वाद निपटाएं। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल से महिला उत्पीड़न, पाक्सो एक्ट, दहेज प्रथा आदि के मामलों की जानकारी ली।
बैठक में राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, विधायक मानिकपुर आनंद शुक्ला, जिलाधिकार शुभ्रांत कुमार शुक्ल, सीडीओ अमित आसेरी, एसपी अंकित मित्तल, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, डीएफओ कैलाश प्रकाश, डीडीओ आरके त्रिपाठी, पीडी अनय कुमार मिश्रा, प्रभारी सीएमओ डा इम्तियाज अहमद व उप निदेशक कृषि टीपी शाही आदि मौजूद रहे।