{"_id":"67324617baed78d00e091aac","slug":"get-the-dug-up-roads-repaired-immediately-divisional-commissioner-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1002-110962-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोदी सड़कों की तत्काल कराएं मरम्मत : मंडलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खोदी सड़कों की तत्काल कराएं मरम्मत : मंडलायुक्त
विज्ञापन
चित्रकूट। मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। मंडलायुक्त ने विकास योजनाओं में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को कार्रवाई की चेतावनी दी।
जल निगम के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिन सड़कों की खोदाई हुई है, उसे तत्काल सही कराएं। सीएम डैशबोर्ड में ओडीओपी की स्थिति ठीक न पाए जाने पर डीएम से कहा कि लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई करें। कहा कि प्राथमिकता वाले विकास कार्यों की स्थिति ठीक नहीं है, जिससे जिले की रैंकिंग खराब हो गई है।
अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगली बैठक में जिस विभाग की रैंकिंग ठीक नहीं होगी, उसके अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीआईजी अजय कुमार सिंह ने कहा कि देव दीपावली व कार्तिक पूर्णिमा मेला को शांतिपूर्वक संपन्न कराएं। डीएम शिवशरणप्पा जीएन, एसपी अरुण कुमार सिंह, सीडीओ अमृत पाल कौर, एडीएम वित्त एवं राजस्व उमेश चंद्र निगम, परियोजना निदेशक सच्चिदानंद प्रसाद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
हर घर में पानी पहुंचाना सुनिश्चित करें
ग्राम पंचायत गोंडा में बनी पानी टंकी के पास ग्राम चौपाल लगाई गई। मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत गांव के सभी घरों में कनेक्शन दिया गया है, लेकिन पानी 60 से 70 घरों में ही जा रहा है। यह स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने एलएनटी कंपनी के अधिकारियों तथा जल निगम के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द सभी घरों में पानी पहुंचाया जाए। इससे पूर्व उन्होंने जल पंप हाउस का निरीक्षण किया तथा ग्राम वासियों की समस्याएं सुनीं।