फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Gas shortage has changed the way of cooking in kitchens.

Chitrakoot News: गैस की किल्लत से रसोई घरों में खाना बनाने का बदला तरीका

Tue, 31 Mar 2026 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 31 Mar 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Gas shortage has changed the way of cooking in kitchens.
फोटो न- 30सीकेटीपी 12 शहर के खटकाना मोहल्ला में चूल्हा पर भोजन पकाती महिला। संवाद - फोटो : रामकोट में पोस्टमार्टम के लिए निकाला किशोरी का शव।
चित्रकूट। जिले में घरेलू गैस की किल्लत के कारण घरों में खाना बनाने का तरीका बदल गया है। गैस सिलिंडर की बुकिंग के बाद भी घरों तक पहुंचने में 10 से 15 दिन लग रहे हैं। इससे परेशान महिलाएं अब चूल्हे और इंडक्शन पर खाना बना रही हैं।
विज्ञापन




इस किल्लत ने केवल ईंधन की कमी ही नहीं पैदा की है, बल्कि जीवनशैली को भी प्रभावित किया है। महिलाएं अब ऐसा भोजन बना रही हैं जो बिना गैस के आसानी से तैयार हो जाए। रानी देवी ने बताया कि घरेलू गैस की कमी ने उनकी जीवनशैली बदल दी है। शशिकला के अनुसार, जिन घरों में पर्याप्त जगह है, वहां महिलाएं चूल्हे पर खाना बना रही हैं। रसोई में सादगी, संतुलन और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी है। इससे तले-भुने भोजन का सेवन कम हो गया है और तेल की खपत भी घटी है।
विज्ञापन




-----



मेन्यू में बदलाव



चित्रकूट। भुने व्यंजनों की जगह उबले खाद्य पदार्थ का बढ़ा उपयोग बढ़ गया है। पोहा, उपमा, दलिया, उबले आलू जैसे हल्के और जल्दी बनने वाले विकल्प लोकप्रिय, नाश्ते में फल, जूस की हिस्सेदारी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




फोटो 30सीकेटीपी 13 गीता देवी। संवाद



घर की छत पर चूल्हा बनाकर पका रहीं खाना



शंकर बाजार की गीता देवी ने बताया उन्होंने अपने घर की छत पर खुद चूल्हा तैयार कर लिया है। पूरा परिवार का उसी पर खाना बनाती हैं। दाल, चावल के साथ ही रोटी सब्जी बनाया है। चूल्हे में खाने का स्वाद भी अच्छा है।



फोटो 30सीकेटीपी 14 मालती देवी। संवाद



धीरे-धीरे आदत बन रही



पुरानी बाजार निवासी मालती देवी ने बताया कि उनके परिवार में संख्या अधिक है। एक गैस सिलिंडर था। खत्म हो गया है, गैस को बुक कराया है। 10 से 15 दिन में आने की संभावना है। इससे उन्होंने घर में ही चूल्हा में खाना बना शुरू कर दिया है। दो दिन परेशानी हुई, इसके बाद अब यह आदत आदत बन गई।




बोले जिम्मेदार-----



जिला पूर्ति अधिकारी कमल नयन ने बताया कि घरेलू गैस की किल्लत धीरे-धीरे कम होने लगी है। उन्होंने कहा कि विभाग उन सभी उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहा है जिन्होंने बुकिंग कराई है। अधिकारी ने आश्वस्त किया कि आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

फोटो न- 30सीकेटीपी 12 शहर के खटकाना मोहल्ला में चूल्हा पर भोजन पकाती महिला। संवाद

फोटो न- 30सीकेटीपी 12 शहर के खटकाना मोहल्ला में चूल्हा पर भोजन पकाती महिला। संवाद- फोटो : रामकोट में पोस्टमार्टम के लिए निकाला किशोरी का शव।

फोटो न- 30सीकेटीपी 12 शहर के खटकाना मोहल्ला में चूल्हा पर भोजन पकाती महिला। संवाद

फोटो न- 30सीकेटीपी 12 शहर के खटकाना मोहल्ला में चूल्हा पर भोजन पकाती महिला। संवाद- फोटो : रामकोट में पोस्टमार्टम के लिए निकाला किशोरी का शव।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed