फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   gangal me padi aag

ओहन बांसापहाड़ रेलवे ट्रक के जंगलों में लगी आग एक घंटे से अधिक ट्रेनों का आवागमन बंद रहा

Mon, 12 Apr 2021 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
gangal me padi aag
चित्रकूट/मानिकपुर। सोमवार को ओहन रेलवे स्टेशन से डेढ़ किमी दूर स्थित बॉसापहाड़ व मानिक पुर रूट व बरगढ़ रूट के किनारे पनहाई जंगलों में फिर से आग लग गई। जिससे चंबल एक्सप्रेस ट्रेन एक घंटा बहिलपुरवा रेलवे स्टेशन में रोकना पड़ा। इसी तरह से पैसेंजर ट्रेन भी आधा घंटा प्रभावित रही। रेलवे ट्रैक के पास लगा सिग्गनल भी जल गया। एक घंटे से अधिक बहिलपुरवा रेलवे स्टेशन व मानिकपुर रूट में ट्रेनों का आवगमन बंद रहा। चंबल एक्सप्रेस को दोपहर 2 बजकर 48 मिनट पर आई और फिर तीन बजकर 46 मिनट पर रवानगी हो सकी। इसी प्रकार पैंसेजर ट्रेन को भी लगभग एक घंटा तक रोकना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार को पीडब्लूआई प्रशांत कुमार रेल पटरियों से गुजर रहे थे जैसे ही वह ओहन स्टेशन से मानिकपुर रेलवे स्टेशन रूट पर डेढ किमी के एरिया पर निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान देखा कि बांसापास पहाड़ रेलवे स्टेशन व मानिकपुर रेलवे स्टेशन रेलवे लाइन जाने वाली रेलवे ट्रैक के पास जंगल में भीषण आग लगी थी। जो रेलवे लाइन के काफी नजदीक थी। जिससे उन्होंने आरपीएफ सहित आसपास के रेलवे स्टेशन मास्टरों को सूचना दिया। मौके पर ट्रेनों का आवगमन रोक दिया गया। फायर ब्रिगेड की टीम सहित वन विभाग की टीम व आरपीएफ की पुलिस पहुंच गई। आग इतनी भीषण थी कि आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। इसी दौरान चंबल एक्सप्रेस बहिलपुरवा रेलवे स्टेशन व पैसेंजर ट्रेन को रोकना पड़ा। रेलवे स्टेशन बहिलपुरवा रामशरण ने बताया कि आग लगने की घटना एक घंटे तक चंबल एक्सप्रेस बहिलपुरव रेलवे स्टेशन में खड़ी रही। वही ओहन रेलवे स्टेशन के अधीक्षक एस के सिंह ने बताया कि झांसी प्रयागराज पैसेंजर ट्रेन भी इस घटना से लेट हुई है। आरपीएफ थाना प्रभारी एस के त्रिपाठी टीम सहित मौके पर पहुुंचकर आग को बुझाया।
विज्ञापन

वही मानिकपुर रेलवे स्टेशन मास्टर अचल पांडेय ने बताया कि मानिकपुर- प्रयागराज रेलवे लाइन के पनहाई रेलवे स्टेशन के पास भी जंगल में आ लग गई। जिससे आननफानन में रेलवे विभग की टीम पहुंचकर आग को बुझाया। जब तक आग लगी रही इस रूट पर कासन देकर ट्रेनों को धीमी गति से चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रसिन बांध के जंगलों में लगी आग
चित्रकूट। जंगल में आग लगने की घटनाये रोजाना बढ़ रही है। अब भरतकूप थाना अंतर्गत रसिन गांव स्थित रसिन बांध के जंगलों में आग लग गई। इसी तरह से बरगढ़ थाना अंतगर्त बरगढ़ क्षेत्र के जंगल में एक बार फिर से आग भड़क गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचकर आग को बुझा रही है।वही रानीपुर वन्य विहार से लगे धारकुंडी के जंगलों में सोमवार को भी आग लगी रही।

भरतकूप थाना अंतर्गत रसिन बांध के जंगल में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। जिससे पेड़ पौधे जलने लगे। धुआ के गुब्बरे भी उठ रहे है। जिस स्थान पर आग लगी है पास में ही रसिन बांध सहित अन्य गांव बसे हुए है। इसी तरह से बरगढ़ कस्बा स्थित जंगल में एक बार फिर से आग जलने लगी है। जिसको फायर ब्रिगेड की टीम बुझा रही है। फायर ब्रिगेड विभाग के प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि आग को नियंत्रण कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed