फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Gang rape of woman in car, case registered

Chitrakoot News: कार में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Thu, 09 Nov 2023 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Thu, 09 Nov 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Gang rape of woman in car, case registered
चित्रकूट। पहाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने ही गांव के दो युवकों पर रास्ते में चार पहिया वाहन में लिफ्ट देकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। डेढ़ साल पुराने मामले में अदालत के आदेश पर दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने जांच शुरू करने की बात कही है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि मामला 28 फरवरी 2022 का है। जब वह अपने मायके गई थी। वहां से लौटते समय कर्वी मुख्यालय में बस का इंतजार कर रही थी। इसी बीच गांव के दो पहचान के युवक राजेंद्र सिंह व भोंडा खान एक चार पहिया वाहन से मिले। बातचीत के दौरान साथ में गांव चलने के लिए कहा तो वह कार में बैठ गई।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि रास्ते में दोनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद सड़क किनारे उसे फेंककर भाग गए। इस मामले की कोतवाली व पहाड़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पहुंची तो उसे लौटा दिया गया। इसके बाद उसने अदालत में प्रार्थना पत्र दिया। कोतवाल अजीत पांडेय ने बताया कि अदालत के आदेश पर दो के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में जांच शुुरु की गई है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed