फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   galla mandi ki hadtaal khatm

गल्ला मंडी की हड़ताल खत्म, आढ़त शुरू

Tue, 08 Sep 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
galla mandi ki hadtaal khatm
चित्रकूट। गल्ला मंडी सचिव व आढ़तियों के बीच विवाद 14 दिन बाद डीएम के आश्वासन पर विवाद खत्म हो गया है। मंगलवार को आढ़त में किसानों की भीड़ दिखाई दी। आढ़तियों का कहना है कि जल्द ही दर्ज रिपोर्ट की वापसी की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई तो हड़ताल व अनशन दोबारा कर सकते हेैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 25 अगस्त को मंडी परिसर में एक गल्ला आढ़ती की दुकान का बिजली कनेक्शन काटने को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें मंडी सचिव विपुल कुमार ने 17 नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी का विरोध करते हुए आढ़तियों ने सचिव को हटाने व दर्ज रिपोर्ट वापस कराने की मांग को लेकर हड़ताल शुरू की थी और दो दिन अनशन भी किया था। सोमवार को गल्ला आढ़ती व व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल से डीएम शेषमणि पांडेय ने बातचीत कर उनकी मांग पूरी करने का आश्वासन दिया और हड़ताल खत्म हो गई थी। मंगलवार को मंडी परिसर में सभी दुकानें खुलीं और किसानों ने अनाज बेचा। गल्ला व्यापार समिति के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल व महामंत्री गुलाब गुप्ता ने कहा कि एफआईआर की वापसी की प्रक्रिया शुरु कराई गई है लेकिन आशंका है कि मंडी के अधिकारी व कुछ कर्मचारी इसमें अड़ंगा लगा रहे हैं। उनकी मांग पूरी न हुई तो आढ़ती फिर से अनशन शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed