{"_id":"57e6c65e4f1c1b3276a834e9","slug":"further-narayanpur-village-in-hygiene","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता में नारायणपुर गांव आगे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता में नारायणपुर गांव आगे
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Sun, 25 Sep 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश देतीं डीएम मोनिका रानी।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम मोनिका रानी ने समुदाय आधारित संपूर्ण स्वच्छता अभियान योजना से संबंधित ओडीएफ ग्रामों के प्रधान, सचिव, वालेंटियर सहित पंचायती राज विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें कहा कि नारायणपुर गांव में स्वच्छता से लेकर शौचालय बनवाने के लिए अच्छा काम हो रहा है। अन्य गांव के लोगों को भी जागरूक किया जाए।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को बैठक में डीएम ने कहा कि स्वच्छता के कार्य में सभी सचिव व प्रधान मिलकर निगरानी समिति को प्रोत्साहित करें। सदर ब्लाक के नारायणपुर गांव में अच्छा कार्य हुआ है । इन ओडीएफ ग्रामों में सीटी, टोपी, टार्च बांट दी जाए। वालेंटियर के लिए एक-एक टी शर्ट की भी व्यवस्था की जाय।
विज्ञापन
इसमें सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों का सहयोग लिया जाए। सुबह जब गांव के ही बच्चे अपनी-अपनी जिम्मेदारियों के साथ लोगों को प्रोत्साहित करेंगे तो लोग खुले में शौच के लिए नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के गांव में शौचालय बन गए हैं। उनको उपयोग करने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
उन्होंने गोपालपुर, मगरहाई ग्राम में शौचालय निर्माण कार्य में लापरवाही की शिकायत पर कहा कि 20 दिन के अंदर निर्माण कार्य पूरे हो जाएं। बैठक में सीडीओ ए दिनेश कुमार व डीपीआरओ रामपाल सिंह सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।