{"_id":"678801a59c7a88e3640ee344","slug":"frustrated-by-not-getting-work-a-sanitation-worker-committed-suicide-chitrakoot-news-c-212-1-sknp1006-120739-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: काम न मिलने से परेशान सफाईकर्मी ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: काम न मिलने से परेशान सफाईकर्मी ने की खुदकुशी
विज्ञापन
बांदा। काम न मिलने से परेशान सफाईकर्मी ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। ढाई माह पहले लापरवाही का आरोप लगा कंपनी ने उसे काम से निकाल दिया था।
शहर कोतवाली क्षेत्र के छाबी तालाब मोहल्ला निवासी विक्रम (26) ने बुधवार को दोपहर घर के कमरे में साड़ी से पंखे के हुक में फंदा लगा लिया। परिजनों ने फंदे से उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जीजा हरिलाल ने बताया कि विक्रम आठ साल से जिला अस्पताल में ठेके पर सफाई का काम करता था।
ढाई माह पहले लापरवाही का आरोप लग कंपनी ने विक्रम समेत चार लोगों को काम से निकाल दिया था। तब से काम नहीं मिल रहा था। इसको लेकर घर में विवाद होता था। घर में पत्नी मंजू है। एक माह का बेटा है। शहर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।