फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Free seed to farmers will

किसानों को दिए जाएंगे निशुल्क बीज

Wed, 09 Dec 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट Updated Wed, 09 Dec 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
Free seed to farmers will
लगातार सूखे की मार से परेशान किसानों को उद्यान विभाग द्वारा सब्जियों के बीज निशुल्क देकर राहत पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। अभी तक किसान कभी ओला और अतिवृष्टि से तो कभी सूखे से परेशान है। इस बार भी बारिश न होने से ज्यादातर किसान रबी की फसल की बोआई नहीं कर सके है।
विज्ञापन


ऐसे में किसानों को औद्यानिक खेती करके लाभ प्रदान करने के लिए उद्यान विभाग निशुल्क सब्जियों की बीज दे रहा है।
जिले के चार सौ किसानों के लिए बुंदेलखंड पैकेज योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास, जिला उद्यानिक मिशन आदि योजनाओं के तहत अलग-अलग सब्जियों के लगभग 170 किलो बीज उद्यान विभाग मेें आया है।
विज्ञापन


 जिला उद्यान अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि इस योजना में पूर्व में चयनित चार सौ किसानों को बीज बांटे जा रहे है। बताया कि बीज का बुधवार को सत्यापन हो गया है, जल्द ही लाभार्थियों को वितरित किया जाएगा। लाभांन्वित किसान को 0.2 हेक्टेयर भूमि पर सब्जी की खेती करने के लिए उसके द्वारा मांगी जाने वाली सब्जियों का बीज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बुधवार को कृषि वैज्ञानिक केंद्र गनीवां के कृषि वैज्ञानिक डा. हरेश्याम और डा. आदित्य कुमार ने किसानों के लिए आए बीज का सत्यापन किया। इनके साथ कृषि उपनिदेशक जगदीश नारायण भी मौजूद रहे।


इन सब्जियों का आया है बीज
किसानों के लिए संकर मिर्च, संकर भिंडी, संकर पात गोभी, संकर लौकी, संकर तरोई और शंकर करेला का बीज आया है। किसान इनको लगाकर सब्जियों से लाभ पा सकते हैं।


लोटनल पाली हाउस भी दिया जाएगा
जिला उद्यान अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि किसानों को बीज के साथ लोटनल पाली हाउस भी निशुल्क दिया जाएगा। इससे किसानों को सब्जियों की पौध तैयार करने में आसानी रहेगी।



क्या है लोटनल पाली हाउस
सब्जी के बीज भूमि में रोपकर किसान उनकी पौध तैयार करता है। उसके तैयार होने के समय अचानक तेज बारिश हो जाने, तेज धूप और कीड़ों का खतरा हर समय मंडराता रहता है।


ऐसे में पौध तैयार होने वाले भू भाग पर लोहे के तार का जाल लगाकर उस पर आवश्यकता के अनुसार जाली या तिरपाल लगाया जा सकता है, जिससे उपरोक्त सभी खतरों से तैयार हो रही पौध को बचाया जा सकता है। उद्यान विभाग से दिया जाने वाला एक पाली हाउस पांच मीटर भू भाग को कवर करेगा। उन्होंने किसानों को इसको लगाने के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed