{"_id":"6a2c5dbbeab415af490c2dea","slug":"four-to-five-hour-power-cuts-in-rural-areas-people-facing-hardship-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1001-132368-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: ग्रामीण क्षेत्रों में चार-पांच घंटे बिजली कटौती, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: ग्रामीण क्षेत्रों में चार-पांच घंटे बिजली कटौती, लोग परेशान
Sat, 13 Jun 2026 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की लंबी कटौती और पेयजल की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। कई गांवों में दिन और रात में चार से पांच घंटे तक बिजली गुल रहती है। शहर में बिजली आपूर्ति में सुधार देखा गया है।
पहाड़ी क्षेत्र के दरसेड़ा, देवल, परसौजा, पथरौड़ी, बछरन, बाबूपुर और अर्जुनपुर जैसे गांवों में बिजली की समस्या गंभीर है। अर्की अशोह, अतरौली माफी, औदहा बक्टा खुर्द, बालापुर खालसा और बरद्धारा भी इससे प्रभावित हैं। भरतकूप क्षेत्र के मानपुर, सिलखोरी, रसिन, रौली कल्याणपुर, इटखरी और भैसौंधा में भी यही हाल है। सिधौली गांव के राम तिवारी और आदित्य ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर एक बजे बिजली बंद हुई और तीन बजे चालू हुई। रात में भी आपूर्ति बाधित रहती है। लोधनपुरवा में पांच दिन से आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ। जबकि शहर में बिजली आपूर्ति पहले से बेहतर हुई है। बिजली निगम के पहाड़ी क्षेत्र प्रभारी जेई दारा सिंह ने कहा कि पहले की तुलना में आपूर्ति अधिक रहती है। आपूर्ति बाधित न हो, इसके लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है।
मानिकपुर में पानी का संकट
मानिकपुर (चित्रकूट)। कस्बे और आसपास के ग्रामीण इलाकों में पेयजल का संकट लगातार गहराता जा रहा है। कई मोहल्लों और गांवों में पानी की आपूर्ति अनियमित है, जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है। मानिकपुर कस्बे के वाल्मीकि नगर और शास्त्री नगर जैसे इलाकों में केवल आधे घंटे के लिए पानी आता है। राजेश पांडेय और राजेंद्र कुमार ने बताया कि कस्बे के ऊंचाई वाले मोहल्लों में स्थिति और भी खराब है।