फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Four thieves arrested with 24 solar panels worth Rs 4 lakh

Chitrakoot News: चार लाख के 24 सोलर पैनल के साथ चार चोरों को दबोचा

Tue, 01 Apr 2025 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Four thieves arrested with 24 solar panels worth Rs 4 lakh
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।  - फोटो : संवाद
चित्रकूट। थाना राजापुर व एसओजी पुलिस ने सोलर पैनल चोरी की तीन घटनाओं का खुलासा किया। पुलिस ने चार चोरों को दबोचा है। इनके कब्जे से चार लाख के 24 सोलर पैनल, पिकअप, चार मोबाइल, तमंचा और नकदी बरामद की है।
विज्ञापन

एसपी अरुण कुमार सिंह ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बताया कि राजापुर थाना क्षेत्र के नांदिन कुर्मियान निवासी शत्रुघ्न सिंह ने 31 जनवरी 2025 को नलकूप में 33 सोलर पैनल चोरी होने की तहरीर दी थी। इसके साथ थाना पहाड़ी के ओरा के प्राइमरी विद्यालय से भी सोलर पैनल चोरी किया था। रविवार को पिकअप में सोलर पैनल लादकर बेचने के लिए लेकर जा रहे बाबूपुर निवासी अमन सिंह पटेल, पहाड़ी निवासी इरशाद उर्फ भिंडी, थाना रैपुरा के अहिरा निवासी मनदीप सिंह, व प्रसिद्धपुर निवासी प्रशांत कुमार को मुहरवा पुल के पास पकड़ा गया है। पिकअप से 24 सोलर पैनल, चार मोबाइल फोन, 2120 रुपये व एक तमंचा और दो कारतूस मिले हैं। अमन व इरशाद के खिलाफ पहले से भी कई मुकदमा दर्ज हैं। सभी को जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed