{"_id":"57a61aec4f1c1b7d112b8bc0","slug":"four-siblings-suffering-from-diarrhea","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक घर के चार बच्चे डायरिया से पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक घर के चार बच्चे डायरिया से पीड़ित
चित्रकूट
Updated Sat, 06 Aug 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती डायरिया पीड़ित बहनें खुशी व खुशबू।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में डायरिया व बुखार के मरीजों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। एक परिवार के चार बच्चे डायरिया से प्रभावित होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार को सरधुआ राजापुर के हरीसनपुर निवासी शिवपूजन ने बताया कि दो दिनों से उसकी पुत्री खुशी व खुशबू डायरिया से पीड़ित थीं।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों पुत्र अनुज व अर्पित को भी डायरिया होने पर स्थानीय डाक्टर से इलाज कराया। कोई लाभ न होेने पर सभी को जिला अस्पताल लाया गया। इसके अलावा कहेटा की राधा पुत्री बच्छराज को तेज बुखार होने पर परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसी क्रम में रज्जू, संतू व नमन निवासी कसहाई को बुखार होने पर भर्ती कराया गया।
विज्ञापन