फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Four pregnant marked in safe maternity clinic

सुरक्षित मातृत्व क्लीनिक में चार गर्भवतियां चिहिंत

Tue, 24 May 2022 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Four pregnant marked in safe maternity clinic
चित्रकूट। मातृ एवं शिशु मृत्यु दर कम करने के लिए सरकार की विशेष पहल के तहत मंगलवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व क्लीनिक का आयोजन जिला अस्पताल सहित तीन स्वास्थ्य इकाइयों में किया गया। इसमें उच्च जोखिम गर्भावस्था वाली चार महिलाएं चिह्नित की गईं। साथ ही स्वास्थ्य केन्द्रों में आई एक सैकड़ा से अधिक गर्भवती महिलाओं को विशेष जांच के बाद परामर्श दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भूपेश द्विवेदी ने बताया कि कई कारणों से जोखिम गर्भावस्था मातृ-शिशु की मृत्यु की वजह बनती हैं। प्रसव पूर्व छोटी बड़ी कई कमियों का सामने नहीं आ पाना इसकी प्रमुख वजह है। गर्भवती को उच्च रक्तचाप, गंभीर रक्ताल्पता, मधुमेह, दिल की बीमारी, क्षय रोग, मलेरिया आदि की स्थिति में जोखिम बना रहता है। ऐसी महिलाओं को प्रसव पूर्व ही चिह्नित कर उन्हें सरकारी अस्पतालों में बेहतर परामर्श और उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन

कर्वी ब्लॉक के दरियावपुरवा से जिला अस्पताल में आई 23 वर्षीय संजना देवी ने बताया कि पहला बच्चा है। उन्हें निशुल्क जांच के साथ उपचार और परामर्श दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed